स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
प्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंख

 रूसी हमलों में कीव क्षेत्र में चार लोगों की मौत; सर्बिया पहुंचे जेलेंस्की

 रूसी हमलों में कीव क्षेत्र में चार लोगों की मौत; सर्बिया पहुंचे जेलेंस्की

बेलग्रेड, एजेंसी। यूक्रेन की राजधानी कीव और आसपास के क्षेत्र में रूस के हमलों में एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की सर्बिया की यात्रा पर हैं। सर्बिया यूरोप के उन कुछ देशों में शामिल है, जिन्होंने यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद भी मॉस्को के साथ अपने दोस्ताना संबंध कायम रखे हैं। कीव और आसपास के इलाकों में रातभर हुए रूसी हमलों में एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, यूक्रेनी सेना ने रूस के तेल ठिकानों को निशाना बनाया। जेलेंस्की शुक्रवार को सर्बिया की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा के लिए बेलग्रेड पहुंचे। बेलग्रेड में जेलेंस्की के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने यूक्रेन को ‘‘मित्र राष्ट्र’’ बताया। उन्होंने कहा कि वह यूक्रेनी नेता का स्वागत कर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। दोनों नेताओं ने अपने-अपने देशों के यूरोपीय संघ में शामिल होने के प्रयासों, द्विपक्षीय संबंधों और आपसी सहयोग को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। शनिवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के ब्रोवरी जिले में रूसी ड्रोन हमलों से एक मकान ध्वस्त हो गया, जिसमें बुजुर्ग दंपति और उनके तीन वर्षीय पोते की मौत हो गई। जेलेंस्की ने बताया कि कीव में ‘‘नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर छह बैलिस्टिक मिसाइल से किए गए हमले’’ में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। यूक्रेन की वायुसेना ने बताया कि रूस की ओर से रात में दागे गए 151 ड्रोन में से 135 को उसने मार गिराया या बीच में ही रोक दिया। हमले में छह बैलिस्टिक मिसाइल और अन्य निर्देशित मिसाइल का भी इस्तेमाल किया गया। वहीं, रूस में स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी क्रास्नोडार क्षेत्र स्थित इल्स्की तेल रिफाइनरी में ड्रोन का मलबा गिरने से आग लग गई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। यूक्रेन द्वारा घरेलू स्तर पर विकसित हथियारों से किए जा रहे मिसाइल हमलों ने कई महीनों से रूस के तेल प्रतिष्ठानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। इस अभियान के कारण ईंधन संकट से रूस की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें