स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
विधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडाल

बेहता नाला का पानी खेतों में घुसा सैकड़ों हेक्टेयर धान व अन्य फसलें जलमग्न

बेहता नाला का पानी खेतों में घुसा सैकड़ों हेक्टेयर धान व अन्य फसलें जलमग्न

रहीमाबाद फार्म, कैथुलिया, तरौना व रुसैना में जलभराव से किसान परेशान, फसल बर्बाद होने की आशंका

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। लगातार हो रही बारिश और बेहता नाला का पानी वापस क्षेत्र की ओर आने से रहीमाबाद और आसपास के गांवों में जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई है। रहीमाबाद फार्म, कैथुलिया, तरौना, रुसैना समेत कई गांवों के खेतों में पानी भर गया है। कई स्थानों पर धान और दलहनी फसलें पूरी तरह पानी में डूब गई हैं। खेतों में लंबे समय से पानी जमा होने के कारण किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। रहीमाबाद कृषि फार्म तिलहन द्वितीय के अंतर्गत आने वाले सैकड़ों हेक्टेयर क्षेत्र में खड़ी धान की फसल जलमग्न हो गई है। वहीं दलहनी फसलों के खेतों में भी पानी भरा होने से फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है। 

किसानों का कहना है कि बारिश थमने के बावजूद यदि पानी की निकासी जल्द नहीं हुई तो फसलें सड़ने और बर्बाद होने का खतरा बढ़ जाएगा।लगातार बारिश के साथ बेहता नाला का पानी वापस आने से जलभराव का दायरा भी बढ़ता जा रहा है। खेतों से पानी की निकासी नहीं हो पाने के कारण किसानों के सामने फसल बचाने की चुनौती खड़ी हो गई है। वहीं कैथुलिया मार्ग पर भी पानी भरने से आवागमन प्रभावित है। ग्रामीणों और किसानों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों ने प्रशासन से बेहता नाला की तत्काल सफाई कराने, जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था करने तथा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कराने की मांग की है। साथ ही किसानों ने जलभराव से हुई फसल क्षति का सर्वे कराकर उचित सहायता दिलाने की मांग उठाई है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें