स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
विधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडाल

52 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, गले पर निशान से गहराया रहस्य

संदिग्ध मौत से गांव में सनसनी, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, बेटे-बहू से पूछताछ, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

52 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, गले पर निशान से गहराया रहस्य

सरेनी,रायबरेली। सरेनी थाना क्षेत्र के रानीखेड़ा गांव में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब 52 वर्षीय रामकुमारी पत्नी स्वर्गीय जयशंकर सिंह का शव घर के अंदर बिस्तर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। महिला के गले पर निशान मिलने की चर्चा से मौत का रहस्य और गहरा गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जबकि फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस आत्महत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

 हालांकि महिला की मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। रामकुमारी रविवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थीं। उनका बेटा अरविंद सिंह और बहू शिवानी दूसरे कमरे में सो रहे थे। सोमवार सुबह अरविंद की नींद खुली तो वह मां के कमरे में पहुंचा, जहां रामकुमारी बिस्तर पर मृत पड़ी थीं। मां को इस हालत में देखकर उसने पत्नी शिवानी को जानकारी दी। इसके बाद दोनों के रोने-बिलखने की आवाज सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तो प्रभारी निरीक्षक विंध्य विनय रावत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए लालगंज के क्षेत्राधिकारी सुजीत कुमार राय भी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

तीन दिन पहले ही घर आया था बेटा
बताया जा रहा है कि मृतका का बेटा अरविंद ट्रक चालक है और वह तीन दिन पहले ही घर लौटा था।गांव में महिला की संदिग्ध मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।सास-बहू के बीच पिछले कुछ दिनों से अनबन होने की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं।हालांकि,इन चर्चाओं की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।पुलिस मामले की तह तक पहुंचने के लिए परिजनों से पूछताछ कर रही है।महिला की मौत के मामले में किसी की संलिप्तता को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

थाना प्रभारी के बयान पर उठे सवाल, सीओ बोले संदिग्ध है मामला
सरेनी के रानीखेड़ा गांव में 52 वर्षीय रामकुमारी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस के बयानों में अंतर सामने आया है। आरोप है कि प्रभारी निरीक्षक विंध्य विनय रावत ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले ही घटना को आत्महत्या बता दिया। वहीं लालगंज क्षेत्राधिकारी सुजीत कुमार राय ने मामले को संदिग्ध बताते हुए कहा कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। ऐसे में सवाल उठता है कि जब मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होनी है, तो उससे पहले ही घटना को आत्महत्या कैसे मान लिया गया। फिलहाल महिला की मौत का रहस्य पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की निष्पक्ष जांच पर टिका है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें