स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंहभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह

योगी का बड़ा दावा- राज्यसभा चुनाव ने बता दिया 2027 का परिणाम, बोले- 80 फीसदी NDA और 20 फीसदी PDA

योगी का बड़ा दावा- राज्यसभा चुनाव ने बता दिया 2027 का परिणाम, बोले- 80 फीसदी NDA और 20 फीसदी PDA

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यसभा चुनाव को आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़ते हुए बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। लखनऊ के जीपीओ स्थित पटेल पार्क में आयोजित ‘सेवा ज्योति यात्रा-विकसित भारत संकल्प सभा’ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यसभा चुनाव ने बता दिया है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणाम क्या होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि लड़ाई फिर 80-20 की हो गई है और “80 फीसदी एनडीए और 20 फीसदी पीडीए” है।

यह बयान ऐसे समय आया है जब उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए BJP ने आठ और समाजवादी पार्टी ने दो उम्मीदवार उतारे हैं। सपा के तीसरे उम्मीदवार उतारने की संभावना पर चर्चा के बाद पार्टी ने अपना फैसला बदल दिया, जिसके चलते सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बनी है।

‘पीएम मोदी ने असंभव को संभव बनाया’

मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि गुजरात के एक छोटे से गांव से निकलकर एक सामान्य कार्यकर्ता ने वैश्विक स्तर पर भारत को नई पहचान दिलाई।योगी ने कहा कि सात अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उस समय राज्य कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा था। मुख्यमंत्री के मुताबिक, मोदी ने गुजरात को मॉडल स्टेट के रूप में स्थापित किया और बाद में प्रधानमंत्री के तौर पर देश का नेतृत्व करते हुए भारत को मजबूत राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ाया।

गांव से ग्लोबल तक की यात्रा

योगी ने प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को ‘गांव से ग्लोबल’ तक की यात्रा बताया। उन्होंने कहा कि इस दौरान देश में महिलाओं की सुरक्षा, किसानों के जीवन, युवाओं के रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों से जुड़े बदलाव आए हैं।उन्होंने दावा किया कि एक समय भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की कमजोर अर्थव्यवस्थाओं में गिनी जाती थी, जबकि आज देश शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। उन्होंने देश में स्टार्टअप की संख्या ढाई लाख से अधिक होने का भी उल्लेख किया।

रेलवे से एयर कनेक्टिविटी तक का जिक्र

मुख्यमंत्री ने देश में इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार को भी प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल से जोड़ा। उन्होंने रेलवे के ब्रॉडगेज नेटवर्क और विद्युतीकरण, ईस्टर्न और वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के साथ वंदे भारत, अमृत भारत और नमो भारत जैसी ट्रेनों का उल्लेख किया।उन्होंने कहा कि एयर कनेक्टिविटी भी लगातार बढ़ी है और हाईवे-एक्सप्रेसवे के नेटवर्क ने देश में आवागमन की तस्वीर बदली है।

‘वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया’ से ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज’

उत्तर प्रदेश का जिक्र करते हुए योगी ने कहा कि प्रदेश की पहचान में बदलाव आया है। उनके मुताबिक, पहले ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया’ की समानांतर व्यवस्था की चर्चा होती थी, जबकि अब ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज’, ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ और ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन कुजीन’ जैसे मॉडल प्रदेश की पहचान बन रहे हैं।उन्होंने डिजिटल इंडिया और DBT का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंच रहा है।

सेवा ज्योति के साथ 2047 का संकल्प

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से ‘विकसित भारत-2047’ का सामूहिक संकल्प दिलाया। इसके बाद लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेवा ज्योति यात्रा को रवाना किया।कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत कई सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर आधारित ‘जन सेवा से देश सेवा’ प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें