स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
Amit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रत

विभिन्न कार्यक्रमों के साथ भाजपा मनायेंगी सरदार पटेल की जयंती

विभिन्न कार्यक्रमों के साथ भाजपा मनायेंगी सरदार पटेल की जयंती

पायनियर। सोनभद्र

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने बताया की लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे, 28 अक्टूबर को गोष्ठी, 31 अक्टूबर को रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। 

जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि सरदार पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नाडीयाद गांव में एक किसान परिवार में हुआ था वे जीवन भर किसान मजदूर और ग्रामीण भारत की आवाज बने रहे खेड़ा सत्याग्रह 1918 और बारदोली सत्याग्रह 1928 में उन्होंने किसानों का नेतृत्व किया बारदोली की सफलता के बाद देशवासियों ने उन्हे सरदार की उपाधि दी स्वतंत्र भारत के पहले गृहमंत्री और उपप्रधानमंत्री के रुप में उन्होने ने देश की प्रशासनिक नींव मजबूत कि अखिल भारतीय सेवाओं की स्थापना में उनकी बड़ी भूमिका रही जिन्हे देश की स्टीमफ्रेम कहा जाता है। उनका निधन 15 दिसंबर 1950 को हुआ उन्हे 1991 में मरणोपरान्त भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

1947 में जब देश आजाद हुआ तब लगभग 565 रियासतें थी अंग्रेजों ने उन्हे भारत में मिलने या स्वतंत्र रहने का विकल्प दे दिया था यह देश के टुकड़े टुकड़े होने का गंभीर खतरा था सरदार पटेल ने वीपी मेनन के सहयोग से साम दाम और दृढ़ निश्चय की नीति अपनाकर अधिकांश रियासतों को शांतिपूर्वक भारतीय संघ में मिलाया जुनागढ़ और हैदराबाद जैसी चुनौतीपूर्ण रियासतों का विलय में उनकी निर्णायक भूमिका रही। हैदराबाद में सितंबर 1948 में पुलिस कार्यवाही आपरेशन पोलो उसी दृढ़ता का उदाहरण है यदि सरदार पटेल न होते तो आज एकजुट और अखण्ड भारत हमारे सामने न होता। इस अवसर पर जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, अशोक कुमार मौर्या, निशान्त कुशवाहा,ओम प्रकाश यादव, रजनीश रघुवंशी, अमन वर्मा मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें