स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
प्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंख

त्योहारों को लेकर डीआईजी ने दिए सतर्कता बरतने के निर्देश, संवेदनशील स्थलों पर बढ़ेगी पुलिस की तैनाती

त्योहारों को लेकर डीआईजी ने दिए सतर्कता बरतने के निर्देश, संवेदनशील स्थलों पर बढ़ेगी पुलिस की तैनाती

बाराबंकी। आगामी त्योहारों शारदीय नवरात्रि और दशहरा के मद्देनजर सोमवार को पुलिस लाइन्स सभागार में पुलिस उपमहानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र सोमेन बर्मा ने पुलिस अधिकारियों के साथ गोष्ठी कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीआईजी ने जनपद में पूर्व में हुए विवादों तथा संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थलों को चिह्नित कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों और क्षेत्राधिकारियों को शाम के समय भीड़भाड़ वाले बाजारों, दुर्गा पूजा पंडालों और रामलीला मैदानों के आसपास अनिवार्य रूप से पैदल गश्त करने को कहा, जिससे आमजन में सुरक्षा का भाव बना रहे।

महिला सुरक्षा को लेकर डीआईजी ने एंटी रोमियो स्क्वॉड को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने पूजा पंडालों के आसपास सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर छेड़खानी और हुड़दंग करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर निगरानी रखने तथा ऐसी सूचनाओं का तत्काल खंडन कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। डीआईजी ने त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस को पूरी तरह सतर्क रहने पर जोर दिया। गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी एवं दक्षिणी, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष और विभिन्न शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें