स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंहभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह

ट्रंप ने ईरान पर और हमलों की चेतावनी दी, पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा

ट्रंप ने ईरान पर और हमलों की चेतावनी दी, पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा

अमेरिकी सैन्य कार्रवाई अभी कुछ समय तक जारी रह सकती है।

काहिरा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर और अधिक सैन्य हमले करने की चेतावनी दी है,वहीं अमेरिका रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खुलवाने के लिए दबाव बना रहा है। मैरीलैंड स्थित कैंप डेविड के राष्ट्रपति आवास पर पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा, हम सिर्फ जीतना चाहते हैं और संकेत दिया कि अमेरिकी सैन्य कार्रवाई अभी कुछ समय तक जारी रह सकती है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान पर बहुत कड़ा प्रहार करेगा। एक समय ऐसा आएगा जब वे कहेंगे कि अब हम और नहीं झेल सकते।
इसके बाद दिन में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने ईरान पर अमेरिका के साथ हुए युद्धविराम समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि तेहरान ने पिछले महीने अमेरिका के साथ युद्धविराम संबंधी एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए थे, लेकिन इसके तुरंत बाद उसने उसे तोड़ दिया, वाणिज्यिक जहाजों पर हमला किया और अमेरिकी सैनिकों की हत्या की। लेविट ने शुक्रवार शाम एक बयान में कहा, राष्ट्रपति ट्रंप इस तरह की आतंकवादी हरकत बर्दाश्त नहीं करेंगे। जब तक ईरान राष्ट्रपति ट्रंप के अनुसार सार्थक तरीके से बातचीत की मेज पर नहीं आता, तब तक उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। इस बीच कुवैत की सेना ने शनिवार को कहा कि उसके बल उन ड्रोन हमलों का जवाब दे रहे हैं, जो देश पर ईरान के हमलों का ही हिस्सा थे। कुवैत के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल सऊद अब्दुलअजीज अल-ओतैबी ने एक बयान में कहा कि ड्रोन ने देश के उत्तरी हिस्से में एक सरकारी इमारत सहित ह्यकई महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया। उन्होंने बताया कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।
वहीं, ब्रिटेन की नौसेना ने शनिवार को बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य में ओमान के तट के पास एक टैंकर हमले का शिकार हो गया, जबकि एक अन्य जहाज के पास जोरदार विस्फोट हुआ। दोनों घटनाओं में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड आॅपरेशंस ने बताया कि शुक्रवार को ओमान के लीमा से 11 समुद्री मील उत्तर-पूर्व में एक अज्ञात प्रक्षेपास्त्र जहाज से टकराया, जिससे उसके इंजन रूम को नुकसान पहुंचा। उसने बताया कि शनिवार को खसाब शहर से 21 समुद्री मील उत्तर-पश्चिम में नौकायन कर रहे एक अन्य टैंकर के पास एक बड़ा धमाका हुआ और पानी का भारी फव्वारा देखा गया। ईरान ने अमेरिका के साथ जारी संघर्ष के बीच अपनी अनुमति के बिना होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की कोशिश करने वाले जहाजों पर बार-बार हमले किए हैं।
पश्चिम एशिया में क्षेत्रीय तनाव की एक और घटना में हमास के हथियार डालने पर सहमत होने के बाद भी गाजा पर इजराइल के हमले जारी हैं। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार रात इजराइल द्वारा किए गए भीषण हमलों में मध्य गाजा में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। ये हमले हमास द्वारा शुक्रवार को इस बात की पुष्टि करने के बाद हुए कि वह हथियार डाल देगा। गाजा युद्ध को समाप्त करने की दिशा में इसे एक बड़ी सफलता माना जा रहा था, हालांकि अब भी कई बड़ी रुकावटें बनी हुई हैं। इजराइल ने हमास के इस फैसले पर आधिकारिक तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की है, जो पिछले अक्टूबर में घोषित अमेरिका की मध्यस्थता वाले युद्धविराम का हिस्सा है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें