स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ीपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊजी मेला परिसर में लगी प्रदर्शनी बनी जन-जागरूकता का केंद्र

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊजी मेला परिसर में लगी प्रदर्शनी बनी जन-जागरूकता का केंद्र

हाथरस, 27 सितम्बर 2026 (सूचना विभाग)। शासन की मंशा एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत मेला श्री दाऊजी महाराज परिसर में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं जनसामान्य के बीच जन-जागरूकता का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा उन्हें प्रचार साहित्य भी वितरित किया गया।

प्रदर्शनी का उद्देश्य माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन एवं निरंतर सेवा के 25 वर्षों के दौरान जनकल्याण, सुशासन, सेवा एवं विकास के क्षेत्र में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना तथा नागरिकों को विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प से जोड़ना है।

प्रदर्शनी में “सेवा से समृद्धि की ओर” की अवधारणा को केंद्र में रखते हुए सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के साथ-साथ युवा, महिला, किसान एवं वंचित वर्गों के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता से संबंधित प्रयासों को चित्रों एवं संदेशों के माध्यम से सरल एवं आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है।

प्रदर्शनी में जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतिगत सुधारों, आत्मनिर्भरता एवं विकास से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की गई है। युवाओं को राष्ट्र निर्माण एवं आत्मनिर्भरता, महिलाओं को सशक्तिकरण, किसानों को कृषि एवं आत्मनिर्भरता तथा वंचित वर्गों को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के प्रयासों को प्रमुखता दी गई है।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे मेला परिसर में स्थापित प्रदर्शनी का अवलोकन कर जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 का संकल्प समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय सहभागिता से ही साकार होगा। प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की भावना के साथ राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया जा रहा है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें