स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
Amit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रत

मंडलायुक्त के संध्या संवाद कार्यक्रम से सक्रिय हुआ प्रशासन, सैकड़ों पात्र लाभान्वित

मंडलायुक्त के संध्या संवाद कार्यक्रम से सक्रिय हुआ प्रशासन, सैकड़ों पात्र लाभान्वित

आयुक्त के निर्देश पर टण्डवा महन्थ में योजनाओं का संतृप्तीकरण

गोण्डा। विकास खंड इकौना की ग्राम पंचायत टण्डवा महन्थ में विगत माह आयोजित संध्या संवाद कार्यक्रम में प्राप्त आवेदनों एवं समस्याओं के निस्तारण के लिए आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी श्रावस्ती द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। जिलाधिकारी श्रावस्ती ने बताया कि संध्या संवाद कार्यक्रम के उपरांत विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से आच्छादित करने का अभियान तेज किया गया है।

प्रशासन की पहल से गांव में कई योजनाओं के अंतर्गत संतृप्तीकरण की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत टण्डवा महन्थ एवं परसोहरा माफी की कुल जनसंख्या 7,079 है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार आयुष्मान भारत योजना के तहत 1,861 पात्र व्यक्तियों में से 556 को लाभान्वित किया जा चुका है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत 6,564 लोगों को राशन कार्ड की सुविधा उपलब्ध है। समाज कल्याण विभाग द्वारा 207 वृद्धावस्था पेंशन तथा 36 दिव्यांग पेंशन लाभार्थियों को लाभ दिया जा रहा है। वहीं 117 महिलाओं को निराश्रित महिला पेंशन का लाभ प्राप्त हो रहा है।

संध्या संवाद कार्यक्रम के दौरान चिन्हित दिव्यांग लाभार्थियों को भी योजनाओं से जोड़ने की कार्यवाही शुरू की गई है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत 1,717 घरों को नल कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित है, जिनमें से 590 घरों को कनेक्शन दिया जा चुका है। टण्डवा महन्थ पाइप पेयजल योजना के तहत कार्य लगभग 93 प्रतिशत पूर्ण बताया गया है। योजना के अंतर्गत ओवरहेड टैंक, ट्यूबवेल, पंप हाउस, सोलर पैनल तथा पाइपलाइन बिछाने के कार्य तेजी से चल रहे हैं। ग्रामीण विकास विभाग के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में 256 परिवारों को आवास उपलब्ध कराया गया है, जबकि मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 12 लाभार्थियों को लाभ मिला है। शेष 302 पात्र परिवारों के नाम आवास प्लस सर्वे-2024 में शामिल किए गए हैं।

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत 1,502 शौचालयों के लक्ष्य के सापेक्ष 1,472 शौचालयों का निर्माण कराया जा चुका है। संध्या संवाद में चिन्हित 30 पात्र परिवारों को भी शौचालय सुविधा से जोड़ने की कार्यवाही जारी है। शिक्षा विभाग की ओर से वर्ष 2025-26 में 1,081 तथा वर्ष 2026-27 में 1,020 बच्चों का नामांकन सुनिश्चित किया गया है। साथ ही 1,007 विद्यार्थियों को डीबीटी के माध्यम से लाभ तथा 1,020 विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकें वितरित की गई हैं। प्रशासन का कहना है कि संध्या संवाद कार्यक्रम में प्राप्त आवेदनों और समस्याओं का त्वरित निस्तारण करते हुए पात्र व्यक्तियों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विशेष अभियान जारी रहेगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें