स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
प्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंख

तेजस शिर्से ने 110 मीटर बाधा दौड़ में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया

तेजस शिर्से ने 110 मीटर बाधा दौड़ में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया

लुधियाना। तेजस शिर्से ने इंडियन एथलेटिक्स सीरीज नौ में शनिवार को यहां पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया। रिलायंस फाउंडेशन का प्रतिनिधित्व कर रहे 24 वर्षीय शिर्से ने 13.27 सेकंड का समय लेकर अपने पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया।

उन्होंने अपना पिछला रिकॉर्ड 2024 में 13.41 सेकंड के समय के साथ बनाया था।शिर्से ने भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के राष्ट्रमंडल खेलों के लिए निर्धारित किए गए क्वालीफाइंग मार्क 13.39 सेकंड से भी बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने पिछले महीने रांची में फेडरेशन कप में 13.50 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता था। शिर्से का 13.27 सेकंड का समय एशिया में इस सत्र का छठा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इस बीच विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे भाला फेंक एथलीट सचिन यादव ग्लासगो में होने वाले आगामी राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे क्योंकि उन्होंने यहां स्पर्धा में भाग नहीं लिया।

पिछले साल तोक्यो विश्व चैंपियनशिप में चौथे स्थान पर रहे यादव भारतीय एथलेटिक्स महासंघ द्वारा तय किए गए राष्ट क्वालीफाइंग मानक (82.61 मीटर) को पार नहीं कर पाए हैं। इस सत्र में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 81.95 मीटर था। पिछले महीने रांची में हुआ फेडरेशन कप मूल रूप से राष्ट्रमंडल खेलों के लिए आखिरी क्वालिफाइंग टूर्नामेंट था, लेकिन बाद में महासंघ ने एथलीटों को इंडियन एथलेटिक्स सीरीज के लुधियाना चरण में एक और मौका दिया। रोहित यादव और यशवीर सिंह 82.61 मीटर के मानक को हासिल करने में सफल रहे, उन्होंने क्रमश: 83.76 मीटर और 82.93 मीटर के थ्रो के साथ पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। शिवम लोहकरे 80.52 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें