स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहरामसोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर धौंस जमाने वाला युवक गिरफ्तारसरदार पटेल न होते तो न होता एकजुट और अखण्ड भारत-जगदीश सिंहसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहरामसोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर धौंस जमाने वाला युवक गिरफ्तारसरदार पटेल न होते तो न होता एकजुट और अखण्ड भारत-जगदीश सिंह

सनब्रीज़ अपार्टमेंट ने जीती मैक्स हॉस्पिटल आरडब्ल्यूए क्रिकेट लीग 2026 की ट्रॉफी

सनब्रीज़ अपार्टमेंट ने जीती मैक्स हॉस्पिटल आरडब्ल्यूए क्रिकेट लीग 2026 की ट्रॉफी

लखनऊ (पॉयनियर खेल संवाददाता)। सनब्रीज़ अपार्टमेंट ने‘मैक्स हॉस्पिटल’ आरडब्ल्यूए क्रिकेट टूर्नामेंट लीग 2026 का खिताब रोमांचक फाइनल में सेलेब्रिटी ग्रीन को 7 विकेट से हराकर अपने नाम कर लिया।लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित सिक्सओ क्रिकेट सेंटर में रविवार रात आयोजित लीग का फाइनल उत्साहपूर्ण माहौल में खेला गया।

फाइनल मैच में सेलेब्रिटी ग्रीन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 53 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में सनब्रीज़ अपार्टमेंट की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट के नुकसान पर जीत के लिए जरुरी रन बनाते हुए लीग की विजेता ट्रॉफी पर जीत ली।

तीन दिवसीय इस पहली आरडब्ल्यूए क्रिकेट लीग में शहर की प्रमुख आवासीय सोसायटियों ने हिस्सा लिया। इसके आयोजन का उद्देश्य निवासियों के बीच खेल भावना को बढ़ावा देना, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना और सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करना था।लीग में सनब्रीज़ अपार्टमेंट, सेलेब्रिटी ग्रीन, ओमैक्स आर-2, ऋषिता मल्बरी, ऋषिता मैनहट्टन, एमआई रिट्रीट, संतुष्टि हाइट्स, राजवंश रेजीडेंसी और इंद्रप्रस्थ ओकस सहित 10 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस क्रिकेट महोत्सव में खिलाड़ियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में सोसायटी निवासी एवं उनके परिवारजन भी उपस्थित रहे और करीब 1000 से अधिक दर्शक अपने परिवारों के साथ मैचों का आनंद लेने पहुंचे। खास बात यह रही कि सभी मुकाबलों का ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए भी प्रसारण किया गया, जिससे सोसायटी निवासी और खेल प्रेमी घर बैठे भी लीग से जुड़े रहे।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के जनरल मैनेजर (सेल्स एवं मार्केटिंग) संतोष पाठक तथा विशिष्ट अतिथि स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया (एसएनआई) के निदेशक डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

मुख्य अतिथि संतोष पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि खेल स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण माध्यम हैं और मैक्स हॉस्पिटल भविष्य में भी समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने वाले ऐसे आयोजनों में सहयोग करता रहेगा।

विशिष्ट अतिथि डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय ने मैक्स हॉस्पिटल की इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित करते हैं।

इस अवसर पर आयोजन सचिव आशीष शर्मा, विनीत मिश्रा सहित आयोजन समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। समिति ने पूरे टूर्नामेंट के सफल संचालन में अहम भूमिका निभाई और खिलाड़ियों व दर्शकों के लिए बेहतर व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कीं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें