स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंहभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह

सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर धौंस जमाने वाला युवक गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किया

सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर धौंस जमाने वाला युवक गिरफ्तार

पायनियर । जौनपुर

सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ वीडियो बनाकर वायरल करने और धौंस जमाने के मामले में मड़ियाहूं पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी और अपराध नियंत्रण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम कार्रवाई कर रही थी।

इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने भरथानी निवासी राकेश सोनकर उर्फ नाटे (24) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अवैध तमंचे के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया था और इसके जरिए लोगों पर धौंस जमाने का प्रयास किया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मड़ियाहूं थाने में मुकदमा अपराध संख्या 420/2026 के तहत आयुध अधिनियम की धारा 3/25 में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का पूर्व आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ वर्ष 2025 में चोरी और चोरी का सामान रखने तथा वर्ष 2019 में महिला से संबंधित अपराध और अपमानजनक व्यवहार के आरोपों में मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक राजकुमार यादव, मुख्य आरक्षी अनुज प्रताप सिंह, मुख्य आरक्षी मल्लू सिंह और आरक्षी अजय सिंह शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि अपराध नियंत्रण अभियान के तहत आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें