स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
प्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंख

गुरुग्राम विवि में हरियाणवी कलाकार अमन जाजी के साथ थिरके छात्र-छात्राएं

गुरुग्राम विवि में हरियाणवी कलाकार अमन जाजी के साथ थिरके छात्र-छात्राएं

विद्यार्थियों के लिए यादगार बन गया सत्रारंभ उत्सव

गुरुग्राम। स्थानीय गुरुग्राम विश्वविद्यालय के मानविकी संकाय विभाग द्वारा सेक्टर-51 में सत्रारंभ उत्सव मनाया गया। नवागंतुक विद्यार्थियों के अभिनंदन तथा प्रबोधन के इस विशेष कार्यक्रम का विषय संवेदना, समाज और संवाद रहा। सबसे आकर्षक और यादगार क्षण बना हरियाणवी अभिनेता एवं गायक अमन जाजी की दमदार प्रस्तुति।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. संजय कौशिक ने की। उन्होंने कहा कि मैं सभी नवागंतुक विद्यार्थियों का हार्दिक स्वागत करता हूं और कामना करता हूं कि वे अपनी शिक्षा के साथ-साथ समाज के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक भी बनें। इस मौके पर जोनाथन फिलेमन नितिन ब्रैडी (नितिन आरजे) ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर संरक्षक कुलसचिव, डॉ. संजय अरोड़ा ने अपने व्यक्तिगत उदाहरणों के माध्यम से छात्रों को प्रेरित किया। विश्वविद्यालय के विद्यार्थी अमन जाजी के लोकप्रिय गानों पर जमकर नाचे। जब अमन जाजी ने अपने हिट गीतों पर प्रस्तुति दी, विद्यार्थियों से संवाद किया तो युवाओं ने जमकर तालियां बजाईं और थिरकने लगे। अमन जाजी की मौजूदगी ने पूरे कार्यक्रम को ऊर्जा और लोकप्रियता का नया रंग दे दिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार प्रतिबिंब शर्मा ने सोशल मीडिया, संवेदना और समाज के बीच संवाद के महत्व पर अपने विचार सांझा किए। उन्होंने युवाओं को डिजिटल दुनिया में संतुलित और जिम्मेदार व्यवहार अपनाने की सलाह दी। वरिष्ठ पत्रकार ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए उनके द्वारा पूछे गए प्रश्नो के उत्तर दिए। इस मौके पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें