स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
प्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंख

संतुलित आहार से ही स्वस्थ जीवन की मजबूत नींव

संतुलित आहार से ही स्वस्थ जीवन की मजबूत नींव
-श्री कुन्द कुन्द जैन पीजी कॉलेज में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने ली पोषण शपथ
पायनियर समाचार सेवा, खतौली। श्री कुन्द कुन्द जैन (पीजी) कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में बुधवार को नौवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया गया। नौ सितंबर से आठ अक्टूबर तक चलने वाले पोषण माह के दौरान विद्यार्थियों और समाज को संतुलित आहार, स्वस्थ जीवनशैली तथा कुपोषण से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. नीतू वशिष्ठ ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को पोषण शपथ दिलाकर किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित आहार बेहद जरूरी है। पोषण के प्रति जागरूकता केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका प्रभाव पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ-साथ दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। ई. आशीष जैन ने कहा कि संतुलित आहार शरीर के सर्वांगीण विकास और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे शरीर को आवश्यक ऊर्जा के साथ विटामिन, खनिज और अन्य पोषक तत्व मिलते हैं। उन्होंने कहा कि खान-पान के प्रति थोड़ी सी जागरूकता कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाव में सहायक हो सकती है। डॉ. पारूल शर्मा ने कहा कि संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य की आधारशिला हैं। सही पोषण बीमारियों से बचाव के साथ कार्यक्षमता बढ़ाने में भी सहायक है, जबकि कुपोषण आज भी स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती बना हुआ है। एनएसएस अधिकारी विकास जैन ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह का उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे पोषण संबंधी जानकारी को अपने परिवार और आसपास के लोगों तक पहुंचाएं, ताकि स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दिया जा सके।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें