स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहरामसोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर धौंस जमाने वाला युवक गिरफ्तारसरदार पटेल न होते तो न होता एकजुट और अखण्ड भारत-जगदीश सिंहसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहरामसोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर धौंस जमाने वाला युवक गिरफ्तारसरदार पटेल न होते तो न होता एकजुट और अखण्ड भारत-जगदीश सिंह

संदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिला

संदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिला

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। सरोजनीनगर इलाके में मंगलवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हालत में कमरे के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से उन्नाव के बारा सगवर थानान्तर्गत धानीखेड़ा निवासी सुंदरलाल का 19 वर्षीय बेटा रवि धीमान पिछले करीब चार वर्षों से सरोजनीनगर के अमौसी गांव में शिवांशु सिंह के तीन मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर में किराए पर कमरा लेकर अकेले ही रहता था। वह टाइल्स लगाने का काम करता था। 

मंगलवार सुबह करीब आठ बजे मकान की तीसरी मंजिल पर परिवार सहित किराए पर रह रहे कुलदीप अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जाने के लिए नीचे उतरा तो रवि का कमरा खुला होने के साथ ही कमरे के अंदर सामने ही रवि पंखे से चुन्नी के सहारे लटका नजर आया। तब कुलदीप ने इसकी सूचना मकान मालिक शिवांशु को दी। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना की सूचना रवि के परिजनों को दी। इसके बाद पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का पता चला है। लेकिन उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण भी स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं घटना की सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने पहले तो उसका पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। लेकिन बाद में पुलिस के कहने पर वह पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हो गए। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई कर रही है। मृतक के परिवार में उसके पिता सुंदरलाल और मां के अलावा दो छोटे भाई अंशुल व प्रिंस हैं। मृतक अपने भाइयों में सबसे बड़ा था।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें