स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ीपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी

शेयर बाजार और फ्लिपकार्ट ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी, 13.10 लाख रुपये ठगे; पांच आरोपी गिरफ्तार

शेयर बाजार और फ्लिपकार्ट ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी, 13.10 लाख रुपये ठगे; पांच आरोपी गिरफ्तार

शेयर बाजार में अधिक मुनाफे का झांसा देकर 9.66 लाख की साइबर ठगी, एक और आरोपी गिरफ्तार

पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद
शेयर बाजार में निवेश कर कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 9.66 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना एनआईटी की टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रिंस (28), निवासी देवरिया, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार ग्रीन फील्ड कॉलोनी, सेक्टर-43 निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि 8 अक्टूबर 2025 को उसे विदेशी नंबर से व्हाट्सऐप कॉल आई। कॉल करने वाली महिला ने खुद को मेव वेल्थ प्राइवेट लिमिटेड का सहायक बताते हुए शेयर बाजार में निवेश के नाम पर कम समय में अधिक मुनाफे का झांसा दिया। इसके बाद अलग-अलग यूपीआई आईडी और बैंक खातों में अक्टूबर 2025 के दौरान शिकायतकर्ता से कुल 9,66,000 रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। मामले में साइबर थाना एनआईटी में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी प्रिंस ने सोमपाल नामक खाताधारक से उसका बैंक खाता लेकर आगे साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था। पुलिस के अनुसार प्रिंस वर्तमान में नोएडा में रैपिडो में काम करता है। उसके खिलाफ पहले से हत्या के प्रयास और लड़ाई-झगड़े समेत छह मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर साइबर ठगी से जुड़े अन्य लोगों और लेन-देन के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

----------------------------------------------------------------------

फ्लिपकार्ट पर ट्रेडिंग के नाम पर 3.44 लाख की ठगी, चार आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद । फ्लिपकार्ट पर ट्रेडिंग के नाम पर 3 लाख 44 हजार 520 रुपये की साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौरव श्रीवास्तव (23), सौरभ कुशवाह (21), मोहित (24), निवासी गुना, मध्य प्रदेश और रवि (23), निवासी ललितपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। इनमें तीन आरोपी खाताधारक और एक आरोपी खाता उपलब्ध कराने वाला है।


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेक्टर-91 निवासी महिला ने शिकायत में बताया कि एक अनजान नंबर से उसे व्हाट्सऐप समूह में जोड़ा गया। वहां भेजे गए लिंक पर क्लिक करने पर फ्लिपकार्ट जैसी वेबसाइट खुलती थी। वेबसाइट पर उत्पाद खरीदने और बायबैक विकल्प के जरिए खाते में पैसे जमा होने का झांसा दिया गया। शिकायतकर्ता ने अगस्त 2026 में 2.30 लाख रुपये की ट्रेडिंग की। पैसे निकालने का प्रयास करने पर खाता फ्रीज हो गया। उसे अनफ्रीज कराने के नाम पर आरोपियों ने 1,14,520 रुपये और जमा करा लिए। जांच में सामने आया कि रवि के खाते में 70 हजार, सौरभ के खाते में 50 हजार और मोहित के खाते में 60 हजार रुपये ठगी की रकम आई थी। गौरव ने मोहित का बैंक खाता ठगों को उपलब्ध कराया था। मोहित और गौरव 12वीं, जबकि सौरभ और रवि आठवीं पास हैं। चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें