स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
प्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंख

चुनाव ड्यूटी का ब्योरा नहीं दिया तो रुकेगा सितंबर का वेतन

चुनाव ड्यूटी का ब्योरा नहीं दिया तो रुकेगा सितंबर का वेतन
  • डीएम का सख्त आदेश, विधानसभा चुनाव-2027 के लिए कार्मिकों की सूचना देना अनिवार्य

पायनियर समाचार सेवा। नैनीताल। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। चुनाव ड्यूटी के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों का विवरण उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्षों और कार्यालयाध्यक्षों का सितंबर 2026 का वेतन रोकने के निर्देश जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल ने दिए हैं।
डीएम ने मुख्य कोषाधिकारी को निर्देशित किया है कि जिला सूचना विज्ञान अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची एवं प्रमाण-पत्र के आधार पर ही संबंधित विभागाध्यक्षों और कार्यालयाध्यक्षों के सितंबर माह के वेतन का आहरण सुनिश्चित किया जाए। जिन अधिकारियों ने निर्धारित प्रारूप में कार्मिकों का वांछित विवरण उपलब्ध नहीं कराया है, उनका वेतन आहरित नहीं किया जाएगा। जिला निर्वाचन कार्यालय ने सभी केंद्र एवं राज्य सरकार के विभागों, अर्द्धसरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों से अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों का विवरण मांगा था। संबंधित संस्थानों को प्रारूप-1 और प्रारूप-2 में एक्सेल शीट के माध्यम से सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने इसे निर्वाचन व्यवस्था के लिए अनिवार्य प्रक्रिया बताया है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें