स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
प्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंख

सीपीआर प्रशिक्षण देकर लोगों को सिखाई जीवन बचाने की कला

सीपीआर प्रशिक्षण देकर लोगों को सिखाई जीवन बचाने की कला

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। विश्व हृदय दिवस पर मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं जननायक सुजीत पाण्डेय मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में पाण्डेय कॉम्प्लेक्स में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लोगों को हृदय स्वास्थ्य के साथ अचानक हृदय गति रुकने की स्थिति में किए जाने वाले जरूरी उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉ. आशीष रॉय ने लोगों को सीपीआर का प्रशिक्षण दिया। 

उन्होंने बताया कि हृदय गति रुकने पर शुरुआती कुछ मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे समय में सही तरीके से दिया गया सीपीआर जीवन बचाने में मददगार हो सकता है। प्रतिभागियों को छाती पर दबाव देने की सही तकनीक और आपात स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों का प्रायोगिक प्रशिक्षण भी दिया गया।

राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अवधेश कुमार ने कहा कि स्वस्थ हृदय के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, तनाव पर नियंत्रण, पर्याप्त नींद और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच जरूरी है। उन्होंने आमजन से हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की। इस मौके पर विनीत मिश्रा, अशोक सिंह, विपिन कुमार समेत मैक्स अस्पताल के सहयोगी तथा जननायक सुजीत पाण्डेय मेमोरियल ट्रस्ट के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें