स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहरामसोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर धौंस जमाने वाला युवक गिरफ्तारसरदार पटेल न होते तो न होता एकजुट और अखण्ड भारत-जगदीश सिंहसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहरामसोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर धौंस जमाने वाला युवक गिरफ्तारसरदार पटेल न होते तो न होता एकजुट और अखण्ड भारत-जगदीश सिंह

समय पर पूरा हो नर्सिंग कॉलेज और क्रिटिकल केयर यूनिट, गुणवत्ता से समझौता नहीं: डीएम

समय पर पूरा हो नर्सिंग कॉलेज और क्रिटिकल केयर यूनिट, गुणवत्ता से समझौता नहीं: डीएम

पीलीभीत। जिला अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन 100 बेड नर्सिंग कॉलेज क्रिटिकल केयर यूनिट और हॉस्टल का मंगलवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों व कार्यदायी संस्था को निर्धारित समय-सीमा में काम पूरा कराने के निर्देश दिए।

डीएम ने मैप और लेआउट के जरिए परियोजनाओं की जानकारी ली। इसके बाद निर्माणाधीन कक्षों, क्लासरूम, कॉरिडोर, हॉस्टल और क्रिटिकल केयर यूनिट का निरीक्षण किया। निर्माण में इस्तेमाल हो रही ईट , सीमेंट, सरिया और प्लास्टर की गुणवत्ता भी परखी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप ही कराया जाए और गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न हो।
उन्होंने नर्सिंग कॉलेज व क्रिटिकल केयर यूनिट में पर्याप्त प्रकाश, वेंटिलेशन, आवागमन और कनेक्टिविटी समेत जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा। निर्माण स्थल पर श्रमिकों की सुरक्षा के सभी इंतजाम करने के निर्देश दिए।

डीएम ने परिसर में जलभराव रोकने, निर्माण सामग्री और मलबे का समय से निस्तारण कराने तथा पर्याप्त संख्या में श्रमिक लगाकर काम में तेजी लाने को कहा। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के पूरा होने से जिले में नर्सिंग शिक्षा के साथ गंभीर मरीजों के उपचार की सुविधाएं बेहतर होंगी। किसी भी तरह की लापरवाही या अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें