स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
PET परीक्षा को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षणउत्तराखंड में हेलीकॉप्टर लापता, जोशीमठ के पास क्रैश होने की आशंका6 लोग थे सवारAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनPET परीक्षा को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षणउत्तराखंड में हेलीकॉप्टर लापता, जोशीमठ के पास क्रैश होने की आशंका6 लोग थे सवारAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटन

सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन घायल

सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन घायल

पायनियर समाचार सेवा। देहरादून। सहस्त्रधारा क्षेत्र में शनिवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एस डी आर एफ की टीम ने विषम परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों घायलों को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला। डायल-112 के माध्यम से एस डी आर एफ को थाना राजपुर क्षेत्र के सहस्त्रधारा में कार के खाई में गिरने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एस डी आर एफ पोस्ट सहस्त्रधारा से अपर उप निरीक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।मौके पर पहुंचने पर SDRF जवानों ने देखा कि कार सड़क से करीब 50 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई थी। वाहन में कुल तीन लोग सवार थे। दुर्घटना में दो लोगों को गंभीर चोटें आई थीं, जबकि एक महिला भी घायल हुई थी। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद एस डी आर एफ जवानों ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जवान सावधानीपूर्वक खाई में उतरे और तीनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए दून अस्पताल, देहरादून भेजा गया। घायलों में मोहन सिंह रावत (उम्र 39 वर्ष, निवासी दो बच्ची रोड), रिंकी रावत (उम्र 36 वर्ष) और अमर बहादुर थापा  (उम्र 40 वर्ष, निवासी भाववाला आदि। 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें