स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जोशीमठ घाटी में दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा, पायलट समेत छह लोगों की मौतनमामि गंगे पर सीएजी की रिपोर्ट ने उठाए सवाल, गंगा में 32 गुना बढ़ा कोलीफॉर्मPET परीक्षा को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षणउत्तराखंड में हेलीकॉप्टर लापता, जोशीमठ के पास क्रैश होने की आशंका6 लोग थे सवारAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणजोशीमठ घाटी में दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा, पायलट समेत छह लोगों की मौतनमामि गंगे पर सीएजी की रिपोर्ट ने उठाए सवाल, गंगा में 32 गुना बढ़ा कोलीफॉर्मPET परीक्षा को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षणउत्तराखंड में हेलीकॉप्टर लापता, जोशीमठ के पास क्रैश होने की आशंका6 लोग थे सवारAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षण

राणा सांगा पर बयान को लेकर सपा सांसद का विरोध, काफिले को दिखाए काले झंडे

राणा सांगा पर बयान को लेकर सपा सांसद का विरोध, काफिले को दिखाए काले झंडे

-थानाभवन में किसान इंटर कॉलेज के कार्यक्रम में पहुंचे थे रामजीलाल सुमन, राजपूत उत्थान सभा ने जताई नाराजगी

शामली। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के बुधवार को थानाभवन पहुंचने पर राजपूत उत्थान सभा के कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले को काले झंडे दिखाकर विरोध जताया। सांसद किसान इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व राजपूत उत्थान सभा के प्रदेश अध्यक्ष अनुरेश पुंडीर ने किया। राजपूत उत्थान सभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्ष 2025 में राज्यसभा में राणा सांगा को लेकर सांसद रामजीलाल सुमन की ओर से दिए गए बयान से समाज में नाराजगी है। इसी के विरोध में बुधवार को सांसद के थानाभवन पहुंचने पर कार्यकर्ता सड़क पर एकत्र हुए और काले झंडे दिखाकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि राणा सांगा से संबंधित टिप्पणी को लेकर उनका विरोध आगे भी जारी रहेगा। सांसद के काफिले के पहुंचने से पहले ही राजपूत उत्थान सभा से जुड़े लोग मौके पर पहुंच गए थे। काफिला आते ही उन्होंने काले झंडे दिखाकर विरोध जताया। बताया गया कि राणा सांगा को लेकर दिए गए बयान के बाद वर्ष 2025 में देश के विभिन्न हिस्सों में राजपूत और अन्य संगठनों की ओर से विरोध प्रदर्शन किए गए थे। वहीं, पूर्व में सांसद रामजीलाल सुमन ने अपनी टिप्पणी पर सफाई देते हुए कहा था कि उनका उद्देश्य किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत करना नहीं था। उन्होंने राणा सांगा और बाबर से जुड़े ऐतिहासिक प्रसंग के संदर्भ में अपनी बात रखी थी। विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे। सांसद के कार्यक्रम को लेकर थानाभवन में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज रहीं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें