स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ीपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी

रामलीला के मंच से साइबर ठगों पर वार, पुलिस ने निकाला जागरूकता का नया तरीका

रामलीला के मंच से साइबर ठगों पर वार, पुलिस ने निकाला जागरूकता का नया तरीका

रामलीला देखने जुटने वाली ग्रामीण और शहरी आबादी तक एक साथ पहुंचा रही साइबर सुरक्षा का संदेश
फर्जी केवाईसी, डीपफेक और अनजान लिंक से बचने की अपील, ठगी होने पर 1930 पर करें शिकायत

हरिद्वार। साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के बीच बहादराबाद पुलिस ने लोगों को ठगी से बचाने के लिए जागरूकता का एक अलग तरीका अपनाया है। पुलिस अब रामलीला के मंच के माध्यम से लोगों को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क कर रही है। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोग पहुंचते हैं। इनमें बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी शामिल होते हैं। ऐसे में पुलिस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन को जनजागरूकता का माध्यम बनाकर साइबर सुरक्षा का संदेश लोगों तक पहुंचा रही है। रामलीला मंचन के दौरान उपनिरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने रामायण के प्रसंगों का उदाहरण देकर दर्शकों को साइबर ठगी के तरीकों के बारे में समझाया।

उन्होंने बताया कि जिस तरह रावण ने साधु का वेश धारण कर माता सीता को छलने का प्रयास किया था, उसी तरह आज साइबर अपराधी भी अलग-अलग पहचान बनाकर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। कोई पुलिस अधिकारी या बैंक कर्मचारी बनकर फोन करता है तो कोई कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर बैंकिंग संबंधी जानकारी हासिल करने की कोशिश करता है। फर्जी लॉटरी, नौकरी और अन्य प्रलोभनों के जरिए भी लोगों को ठगी का शिकार बनाया जाता है। उन्होंने लोगों को अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, किसी के साथ ओटीपी और पासवर्ड साझा नहीं करने तथा अपने सोशल मीडिया खातों को सुरक्षित रखने की सलाह दी। 

फर्जी केवाईसी और एआई तकनीक से तैयार डीपफेक के जरिए होने वाली धोखाधड़ी के प्रति भी सतर्क रहने को कहा। यदि किसी परिचित के नाम से रुपये मांगने का संदेश आए तो पैसे भेजने से पहले फोन कर उसकी पहचान की पुष्टि करने की अपील की। उपनिरीक्षक ने बताया कि साइबर ठगी का शिकार होने पर बिना देरी किए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। हेमदत्त भारद्वाज ने रामलीला के मंच से दिया जा रहा यह संदेश लोगों को उनकी रोजमर्रा की जिंदगी में होने वाली ऑनलाइन धोखाधड़ी के प्रति सचेत करने की पहल बताया है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें