स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहरामसोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर धौंस जमाने वाला युवक गिरफ्तारसरदार पटेल न होते तो न होता एकजुट और अखण्ड भारत-जगदीश सिंहसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहरामसोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर धौंस जमाने वाला युवक गिरफ्तारसरदार पटेल न होते तो न होता एकजुट और अखण्ड भारत-जगदीश सिंह

राजनैतिक दलों के साथ मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक

राजनैतिक दलों के साथ मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक

श्रावस्ती। जनपद के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के साथ मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आहूत की गयी। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम पूर्व में जारी कर दिया था। उन्होने आयोग द्वारा मतदेय स्थल सम्भाजन के सम्बन्ध में निर्गत निर्देश की विस्तृत जानकारी दी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01.01.2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण तथा 1200 मतदाताओं के आधार पर मतदेय स्थलों का सम्भाजन किया जा रहा है। आयोग द्वारा भवनों का चिन्हांकन 16 से 18 अक्टूबर, 2026 तक, मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आपत्तियों एवं सुझावों हेतु मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का प्रकाशन 19 अक्टूबर, 2026 तक, मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराना 19 अक्टूबर, 2026 तक, वर्तमान संसद सदस्यों, विधानसभा सदस्यों तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठकों के आयोजन के पश्चात मतदेय स्थलों के सम्भाजन हेतु समय सारिणी आयोग द्वारा निर्धारित की गयी थी।

 जिसके अन्तर्गत आज राजनैतिक दलों के साथ मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन, पुनर्निधारण एवं नये मतदेय स्थल स्थापित करने हेतु शिकायतों एवं सुझावों के निस्तारण के बाद सूची को अन्तिम रूप 26 अक्टूबर 2026 निर्धारित है जिस सम्बन्ध में सभी के षिकायतों एवं सुझावों को सुना गया तथा उनके निस्तारण की कार्यवाही करते हुए 27 अक्टूबर 2026 को सभी संलग्नकों सहित मतदेय स्थलों का प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को आयोग के अनुमोदनार्थ भेजा जाएगा।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 12 नवम्बर, 2026 को किया जाएगा, दिनांक 12.11.2026 से 11.12.2026 के मध्य दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी, प्राप्त समस्त दावे और आपत्तियों का निस्तारण दिनांक 28.12.2026 तक किया जाएगा तथा दिनांक 04.01.2027 को निर्वाचक नामावली अन्तिम रूप से प्रकाशित की जाएगी।

ई0वी0एम0/वी0वी0पैट वेयर हाउस का डी एम ने किया निरीक्षण 

 भारत निर्वाचन आयोग के मंषानुसार मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ0प्र0, लखनऊ के निर्देषानुसार जनपद मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट में स्थित ई0वी0एम0/वी0वी0पैट वेयर हाउस का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान जिला मजिस्ट्रेट ने वेयर हाउस में रखे बैलेट यूनिट, कन्ट्रोल यूनिट तथा वी0वी0पैट की सतत् निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखने तथा सीसीटीवी कवरेज के डी0वी0आर0 के सतत् संचालन व रिकार्डिंग के भी निर्देष दिये है। इस अवसर पर अपर जिला मजिस्ट्रेट ललित कुमार, 289-भिनगा विधायक इन्द्राणी वर्मा, सपा जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, निर्वाचन कार्यालय के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, वरिश्ठ सहायक, कनिश्ठ सहायक व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें