स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
प्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंख

प्रदर्शनी का महापौर, विधायक ने किया अवलोकन

प्रदर्शनी का महापौर, विधायक ने किया अवलोकन

प्रधानमंत्री के 25 वर्ष पूरे होने पर कंपनी बाग में सेवा संकल्प अभियान के तहत  प्रदर्शनी आयोजित

सहारनपुर। प्रधानमंत्री के जनसेवा से देशसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर कंपनी बाग में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित प्रदर्शनी का महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह, नगर विधायक राजीव गुंबर और भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने अवलोकन किया।
प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री द्वारा किए गए कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं का चित्रण किया गया। महापुरुषों का सम्मान, कौशल युवा सक्षम प्रदेश, उन्नत किसान समृद्ध प्रदेश, विरासत का मान विकास का अभिमान, प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना, फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि और पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी योजनाओं की झलक दिखाई गई।
महापौर डॉ. अजय सिंह ने कहा कि प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के कार्यों की झलक मिली। उनके कार्यकाल में संस्कृति को संजोने और टेक्नोलॉजी से आगे बढ़ने दोनों कार्य हुए हैं। 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को हम आगे बढ़ा रहे हैं।
विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आमजन को योजनाओं का सीधा लाभ और समस्याओं का निवारण किया जा रहा है। स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े कार्यक्रम हो रहे हैं। सभी प्रदर्शनी देखें और योजनाओं की जानकारी दूसरों को भी दें।
महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 25 वर्षों में विकास की नई लकीर खींची है। इस अवसर पर संस्कृत विद्यालय की अध्यापिका एवं छात्र उपस्थित रहे। 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें