स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहरामसोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर धौंस जमाने वाला युवक गिरफ्तारसरदार पटेल न होते तो न होता एकजुट और अखण्ड भारत-जगदीश सिंहसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहरामसोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर धौंस जमाने वाला युवक गिरफ्तारसरदार पटेल न होते तो न होता एकजुट और अखण्ड भारत-जगदीश सिंह

पिलर धंसा तो कांप उठा पांच मंजिला एसए अपार्टमेंट, एक तरफ झुकी इमारत

पिलर धंसा तो कांप उठा पांच मंजिला एसए अपार्टमेंट, एक तरफ झुकी इमारत

25 परिवारों को सुरक्षित निकाला, एनडीआरएफ, एसडीआरएफऔर पुलिस ने संभाला मोर्चा,जर्जर बिल्डिंग को गिराने की तैयारी

पायनियर समाचार सेवा 

लखनऊ। वजीरगंज थाना क्षेत्र के लाल मस्जिद इलाके में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एसए अपार्टमेंट का एक मुख्य पिलर अचानक धंस गया। पिलर के क्षतिग्रस्त होने के बाद पांच मंजिला इमारत एक तरफ झुक गई और तेज कंपन महसूस होने से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। इमारत के किसी भी समय गिरने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल मोर्चा संभाल लिया। घटना की सूचना मिलते ही अपार्टमेंट में रह रहे 25 परिवारों को आनन-फानन में सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

 एहतियात के तौर पर पूरे इलाके को बैरिकेड कर आवाजाही रोक दी गई है। मौके पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और एलडीएकी टीमें तैनात हैं।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख जी भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से घटनाक्रम की जानकारी ली। प्रशासन की ओर से जर्जर और खतरनाक इमारत को गिराने की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इमारत के आसपास सुरक्षा घेरा बनाकर लोगों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है।स्थानीय निवासी मोहम्मद इस्माइल समेत अन्य लोगों का आरोप है कि अपार्टमेंट के पिलर और दीवारों में पिछले कई महीनों से दरारें दिखाई दे रही थीं। 

इनकी शिकायत कथित तौर पर मेंटेनेंस देखने वाले बिल्डर वकील अहमद से की गई थी, लेकिन आरोप है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं कराया गया। पिलर धंसने के बाद अब इन शिकायतों को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

रैन बसेरों में ठहराने की व्यवस्था

इमारत खाली कराए जाने के बाद प्रभावित परिवारों के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। प्रशासन की ओर से बेघर हुए परिवारों के लिए रैन बसेरों में ठहरने की व्यवस्था की गई है। फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता आसपास के लोगों की सुरक्षा और इमारत को नियंत्रित तरीके से हटाने की कार्रवाई पर है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें