स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
प्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंख

पत्नी की हत्या का खुलासा, पति गिरफ्तार

पत्नी की हत्या का खुलासा, पति गिरफ्तार

  • तलाक की तैयारी की जानकारी से नाराज था आरोपी, तमंचे से किए थे दो फायर
पायनियर समाचार सेवा। देहरादून। क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के सुभाषनगर में 21 सितंबर को हुई 26 वर्षीय काजल की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में मृतका के पति धीरज पंवार उर्फ लल्लू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पत्नी से पिछले करीब एक वर्ष से चल रहे विवाद और पत्नी द्वारा तलाक की तैयारी किए जाने की जानकारी के बाद आरोपी ने हत्या की योजना बनाई थी। पुलिस के मुताबिक, 21 सितंबर की सुबह 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली थी कि धीरज की अपनी पत्नी काजल से हाथापाई हुई और गोली लगने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर क्लेमेंटाउन पुलिस मौके पर पहुंची। काजल के सिर और पेट पर गोली के निशान मिले। घटना के बाद उसका पति मोबाइल बंद कर फरार हो गया था। मृतका के भाई की तहरीर पर क्लेमेंटाउन थाने में धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर क्लेमेंटाउन थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी का कोई स्थायी ठिकाना नहीं था और उसने घटना के बाद मोबाइल भी बंद कर दिया था। पुलिस टीम ने सुरागरसी और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी को 23 सितंबर को क्लेमेंटाउन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका विवाह करीब 12 वर्ष पहले काजल से हुआ था और दोनों के दो बच्चे हैं। शादी के बाद से वह पत्नी और बच्चों के साथ सुभाषनगर स्थित पत्नी के मायके में रह रहा था। पुलिस के अनुसार, पिछले एक वर्ष से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। आरोपी ने बताया कि करीब तीन महीने से पत्नी उसे घर में प्रवेश नहीं करने दे रही थी और बच्चों से भी मिलने नहीं दे रही थी। करीब एक माह पहले उसे जानकारी मिली कि पत्नी तलाक लेने की तैयारी कर रही है। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद आरोपी ने पत्नी की हत्या की योजना बनाई। उसने सहारनपुर से देसी तमंचा खरीदा और घटना से एक रात पहले देहरादून पहुंचा। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने घटनास्थल के पास निमार्णाधीन भवन में छिपकर रेकी की। सुबह मौका देखकर वह घर में लगे टीन के दरवाजे को तोड़कर अंदर घुसा और सो रही पत्नी पर दो फायर किए। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और घटना के समय पहनी गई खून लगी शर्ट बरामद की है।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें