स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
Amit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रत

खन्यासणी सड़क हादसे में एक की मौत, 11 लोग घायल

खन्यासणी सड़क हादसे में एक की मौत, 11 लोग घायल
  • तीन गंभीर घायलों को देहरादून भेजा गया, मोरी में चला राहत अभियान

  • दुर्घटना के बाद प्रशासन अलर्ट, पुलिस-एसडीआरएफ मौके पर जुटी

पायनियर समाचार सेवा। उत्तरकाशी। मोरी क्षेत्र के खन्यासणी गांव के पास मंगलवार सायं एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई जबकि 11 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ तथा स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सायं लगभग 4:57 बजे खन्यासणी गांव के निकट मोटर मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना जिला प्रशासन को मिली। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश पर आपातकालीन परिचालन केंद्र ने तहसीलदार मोरी, पुलिस, एसडीआरएफ और 108 एम्बुलेंस सेवा को तत्काल मौके पर भेजा। साथ ही एनडीआरएफ बड़कोट की टीम को भी घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन में कुल 12 लोग सवार थे। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर घायलों को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से देहरादून रेफर किया गया। घटना की सूचना पर उपजिलाधिकारी पुरोला भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस, एसडीआरएफ, प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार राहत कार्य में जुटी हुई हैं। जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों और अन्य तथ्यों की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। प्रशासन ने कहा है कि जैसे-जैसे नई जानकारी प्राप्त होगी, उसे सार्वजनिक किया जाएगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें