स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ीपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी

नानकमत्ता में नशे के खिलाफ पुलिस का प्रहार: 20.70 ग्राम स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 7 लाख की कीमत

नानकमत्ता में नशे के खिलाफ पुलिस का प्रहार: 20.70 ग्राम स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 7 लाख की कीमत

पायनियर समाचार सेवा। नानकमत्ता। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थ बरामदगी अभियान और ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली नानकमत्ता पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 20.70 ग्राम स्मैक/हेरोइन के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद स्मैक की कीमत लगभग 7 लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर और क्षेत्राधिकारी खटीमा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नानकमत्ता के नेतृत्व में चौकी बिसौटा पुलिस टीम ने दिनांक 26/09/26 को थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम

अंशुमन बाल्मिकी पुत्र मुकेश कुमार, निवासी धर्मशाला लाइन, कोतवाली पिथौरागढ़, जिला पिथौरागढ़, उम्र 18 वर्ष। इसके कब्जे से पारदर्शी पन्नी में 10.76 ग्राम (शुद्ध वजन 10.00 ग्राम) स्मैक बरामद हुई। निश्चल राज पुत्र गणेश प्रसाद, निवासी ग्राम जाखनी, पोस्ट विण, कोतवाली पिथौरागढ़, जिला पिथौरागढ़, उम्र 18 वर्ष। इसके कब्जे से 11.45 ग्राम (शुद्ध वजन 10.70 ग्राम) स्मैक बरामद हुई। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ कोतवाली नानकमत्ता में FIR NO. 222/26 धारा 8/21 NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस दोनों से स्मैक की खरीद-फरोख्त और तस्करी के नेटवर्क के बारे में गहन पूछताछ कर रही है तथा उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। दोनों को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में नशा बेचने और तस्करी करने वालों को चिन्हित कर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस टीम में शामिल रहे SHO शंकर सिंह बिष्ट, उ0नि0 नवल किशोर, हेड कानि0 234 राजेन्द्र ओली, कानि0 दानिश अली और कानि0 सुरेश गोस्वामी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें