स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
Amit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रत

मूसानगर पुलिस द्वारा ऑटो लूट की घटना का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

मूसानगर पुलिस द्वारा ऑटो लूट की घटना का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अभियुक्तगण के कब्जे से 02 अदद देशी तमन्चा नाजायज 315 बोर , 04 खोखा कारतूस 315 बोर तथा एक मिस कारतूस 315 बोर, एक टूटा हुआ मोबाइल व वादी मुकदमा का आधार कार्ड तथा ऑटो सं0- UP78MN3053 की आरसी की छायाप्रति बरामद हुई

अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन में कानपुर देहात के थाना मूसानगर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही

रविकांत दुबे। कानपुर देहात

जनपद में अपराध/आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं चोरी/लूट/छिनैती की घटनाओं को कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम एवं अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर के पर्यवेक्षण में, 25 जुलाई को थाना मूसानगर क्षेत्र में हुई ऑटो लूट की घटना के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 072/2026, धारा 303(2)/123 बीएनएस पंजीकृत किया गया । घटना करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे थे ।

इसी क्रम में 31 जुलाई को थाना मूसानगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ऑटो लूट की घटना कारित करने वाले अभियुक्तगण पुनः किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में गजनेर से चांदपुर रोड अतबलपुर तिराहे की तरफ पैदल जा रहे हैं। प्राप्त सूचना पर मूसानगर पुलिस टीम ग्राम अतबलपुर तिराहे के कुछ दूर पहले पहुंची कि उनके द्वारा पुलिस की गाडी को आते देखकर भागने का प्रयास किया । पुलिस टीम द्वारा उनका पीछाकर चेतावनी देते हुए पकडने का प्रयास किया गया तो उनके द्वारा तमंचे से पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया ।

पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में न्यूनतम बल का प्रयोग किया गया जिसमें एक अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी जिसका नाम हिमांशु यादव पुत्र करण यादव निवासी लक्ष्मीबाई नगर पुखरायां थाना भोगनीपुर स्थायी पता ग्राम सरौटा प्रथम थाना मूसानगर जनपद कानपुर देहात है । दूसरे अभियुक्त को अतबलपुर रोड पर पुलिस द्वारा दौड़कर पकड़ लिया गया जिसका नाम शुभम पुत्र रामबाबू निवासी ग्राम चकचालपुर थाना भोगनीपुर कानपुर देहात है । अभियुक्तगण के *कब्जे से 02 अदद देशी तमन्चा नाजायज 315 बोर , 04 खोखा कारतूस 315 बोर तथा एक मिस कारतूस 315 बोर बरामद हुए । दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि 25 जुलाई की रात में जो ऑटो की चोरी हुई थी वह हमने ही की थी और आज फिर से हम कहीं घटना कारित करने की फिराक में थे ।

मौके से अभियुक्तों के पास से मुकदमा वादी का टूटा हुआ मोबाइल व आधार कार्ड, ऑटो सं0- UP78MN3053 की आरसी की छायाप्रति बरामद हुई। ऑटो रिक्शा पुलिस द्वारा बरामद किया जा चुका है। अभियुक्तगण उपरोक्त को गजनेर रोड अतबलपुर मोड़ पुलिया के पास हिरासत पुलिस में लिया गया । घायल अभियुक्त को नियमानुसार कार्यवाही करते हुये पुलिस हिरासत में लेकर प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया । *अभियुक्तगण द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद होने एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना मूसानगर पर मु0अ0सं0 73/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।*

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण
1. हिमांशु यादव पुत्र करन यादव निवासी लक्ष्मीबाई नगर पुखरायां थाना भोगनीपुर स्थायी पता ग्राम सरौटा प्रथम थाना मूसानगर जनपद कानपुर देहात उम्र करीब 22 वर्ष ।
2. शुभम पुत्र रामबाबू निवासी ग्राम चक चालपुर थाना भोगनीपुर कानपुर देहात उम्र करीब 25 वर्ष ।

आपराधिक इतिहास अभियुक्त हिमांशु यादव उपरोक्त
1. मु0अ0सं0 72/2026 धारा 303(2)/123 बीएनएस थाना मूसानगर कानपुर देहात ।
2. मु0अ0सं0 73/2026 धारा109(1) भारतीय न्याय संहिता व 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना मूसानगर कानपुर देहात ।
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त शुभम उपरोक्त:-*
1. मु0अ0सं0 72/2026 धारा 303(2)/123 बीएनएस थाना मूसानगर कानपुर देहात ।
2. मु0अ0सं0 73/2026 धारा109(1) भारतीय न्याय संहिता व 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना मूसानगर कानपुर देहात ।

बरामदगी
1. 02 अदद देशी तमन्चा नाजायज 315 बोर , 04 खोखा कारतूस 315 बोर तथा एक मिस कारतूस 315 बोर
2. एक टूटा हुआ मोबाइल व आधार कार्ड वादी मुकदमा
3. ऑटो सं0- UP78MN3053 की आरसी की छायाप्रति
4. ऑटो रिक्शा पुलिस द्वारा बरामद किया जा चुका है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- थाना मूसानगर पुलिस

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें