स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
प्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंख

प्रभारी मंत्री सतीश शर्मा ने कंपोजिट विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र घुसाह का किया निरीक्षण

प्रभारी मंत्री सतीश शर्मा ने कंपोजिट विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र घुसाह का किया निरीक्षण

बलरामपुर। जनपद के प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश शासन के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने विकासखंड क्षेत्र के घुसाह स्थित कंपोजिट विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में बच्चों से संवाद कर उनकी पढ़ाई-लिखाई एवं शैक्षिक स्तर की जानकारी ली।
प्रभारी मंत्री ने कक्षा में पहुंचकर बच्चों से विभिन्न विषयों से संबंधित सवाल पूछे तथा उनकी पुस्तकों को देखकर पढ़ाई की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्वयं बच्चों को किताबें पढ़ाकर उनकी समझ एवं अध्ययन क्षमता को परखा। बच्चों से सहजता से संवाद करते हुए उन्होंने उनकी समस्याओं,रुचियों तथा विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

इसके पश्चात प्रभारी मंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र पर बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं पोषण संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने एक बच्चे का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया तथा बच्चों को फल एवं बिस्कुट वितरित किए। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से पोषण,बच्चों की उपस्थिति तथा केंद्र की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ बेहतर पोषण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए शासन स्तर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा,जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस,मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चन्द्र श्रीवास्तव,खंड शिक्षा अधिकारी घनश्याम वर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें