स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहरामसोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर धौंस जमाने वाला युवक गिरफ्तारसरदार पटेल न होते तो न होता एकजुट और अखण्ड भारत-जगदीश सिंहसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहरामसोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर धौंस जमाने वाला युवक गिरफ्तारसरदार पटेल न होते तो न होता एकजुट और अखण्ड भारत-जगदीश सिंह

मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी नहीं, म्यूचुअल ऑनलाइन ट्रांसफर है सही

मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी नहीं, म्यूचुअल ऑनलाइन ट्रांसफर है सही
गुरुग्राम के सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में धरने पर नारेबाजी करतीं नर्सिंग ऑफिसर्स।

  • हड़ताल के दूसरे दिन अपनी मांगों को लेकर नर्सिंग ऑफिसर का आक्रोश जारी रहा
  • दो घंटे की हड़ताल के दूसरे दिन नर्सिंग ऑफिसर्स ने धरना देकर की नारेबाजी
  • सरकार मरीजों के हितों में कदम उठाए, स्टाफ शिद्दत से करता है काम

गुरुग्राम। जब हम म्युचुअल (खुद आपसी सहमति से) ट्रांसफर के लिए तैयार हैं, तो सरकार जबरन मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी (एमओटीपी) क्यों थोप रही है। सरकार को चाहिए कि मरीजों के हितों में कदम उठाए। स्टाफ पूरी शिद्दत से काम करता है। यह कहना है गुरुग्राम में ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में हड़ताल पर बैठे नर्सिंग ऑफिसर्स का। सेक्टर-10 सिविल अस्पताल में दूसरे दिन हड़ताल पर बैठी नर्सिंग ऑफिसर्स ने सरकार की नई ट्रांसफर पॉलिसी को सिरे नकारते हुए कहा कि यह पॉलिसी उनके निजी जीवन को प्रभावित करेगी। इसलिए इसे रद्द किया जाए।  


नर्सिंग ऑफिसर वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के बैनर तले जारी तीन दिवसीय दो घंटे की हड़ताल के दूसरे दिन भी जिले की नर्सिंग ऑफिसर्स ने एकजुट होकर एमओटीपी का पुरजोर विरोध किया। हड़ताली नर्सिंग ऑफिसर्स ने कहा कि सरकार उन पर जबरदस्ती एमओटीपी थोप रही है। इस पॉलिसी के तहत 5 साल एक स्टेशन पर पूरा कर चुके हर कर्मचारी को जबरन ट्रांसफर ड्राइव में शामिल होना पड़ेगा। यह तानाशाही नहीं तो और क्या है।
नर्सिंग ऑफिसर्स ने सरकार से मांग की कि ट्रांसफर पॉलिसी जबरन नहीं बल्कि म्यूचुअल आधार पर लागू हो। खाली पदों की सूची पहले जारी हो। मेवात, नूंह, पलवल में काम कर रहे स्टाफ को मेवात अलाउंस मिले, जिला अस्पताल में रोटेशन जिले के अंदर ही हो और नर्सिंग ऑफिसर्स की सुरक्षा व वॉशिंग अलाउंस जैसे बुनियादी मुद्दों का समाधान किया जाए। सरकार म्यूचुअल ट्रांसफर जैसी आसान व्यवस्था को छोडक़र जबरन वाली पॉलिसी ला रही है, जो समझ से परे है।

वॉशिंग अलाउंस तक नहीं, सुरक्षा का भी कोई इंतजाम नहीं

नर्सिंग ऑफिसर्स ने अपनी दूसरी बड़ी पीड़ा भी सामने रखी। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में सबसे ज्यादा काम नर्सिंग स्टाफ करता है और उनमें भी महिलाएं ज्यादा हैं। अस्पतालों में अक्सर अप्रिय घटनाएं होती हैं, मगर नर्सिंग ऑफिसर्स की सुरक्षा के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। रात की शिफ्ट में महिला स्टाफ खुद को असुरक्षित महसूस करता है। इतना ही नहीं, नर्सिंग ऑफिसर्स को वर्षों से वॉशिंग अलाउंस तक नहीं दिया जा रहा है, जबकि वर्दी की धुलाई और रखरखाव में उनका हर महीने पैसा खर्च होता है। सरकार एक तरफ ट्रांसफर जैसी बड़ी पॉलिसी थोप रही है, दूसरी तरफ बुनियादी भत्ते और सुरक्षा तक नहीं दे रही।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें