स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
उड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहरामसोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर धौंस जमाने वाला युवक गिरफ्तारसरदार पटेल न होते तो न होता एकजुट और अखण्ड भारत-जगदीश सिंह2.37 करोड़ के साइबर धोखाधड़ी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तारउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहरामसोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर धौंस जमाने वाला युवक गिरफ्तारसरदार पटेल न होते तो न होता एकजुट और अखण्ड भारत-जगदीश सिंह2.37 करोड़ के साइबर धोखाधड़ी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक, बैंक खाते से उड़ाए 56 हजार रुपये, चार गिरफ्तार

लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक, बैंक खाते से उड़ाए 56 हजार रुपये, चार गिरफ्तार

ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने का आरोप

पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद
मोबाइल फोन पर लिंक भेजकर बैंक खाते से 56 हजार रुपये निकालने के मामले में साइबर थाना एनआईटी की टीम ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान आदित्य त्रिवेदी, साजन कुमार, प्रवेश कुमार और पियुष के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, ग्रीन वैली निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि 28 सितंबर 2026 को उसके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने लिंक भेजा था। उस पर क्लिक करने के बाद उसका मोबाइल हैक हो गया। उसी शाम बैंक खाते का बैलेंस जांचने पर 56 हजार रुपये निकाले जाने का पता चला। शिकायत पर साइबर थाना एनआईटी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि आदित्य त्रिवेदी का बैंक खाता ठगी की रकम प्राप्त करने के लिए इस्तेमाल हुआ। आरोप है कि उसने टेलीग्राम के माध्यम से अपना खाता साजन कुमार को दिया, जिसने आगे प्रवेश कुमार और पियुष को उपलब्ध कराया। आदित्य के खाते में ठगी के 24 हजार रुपये आए थे। पुलिस के मुताबिक, पियुष खाते में आई रकम निकलवाकर आगे ठगों तक पहुंचाता था। आदित्य मूल रूप से देवरिया का निवासी है और फरीदाबाद की शिवाय कॉलोनी में रह रहा था। साजन बिहार के भागलपुर का निवासी है और लुधियाना में रह रहा था, जबकि प्रवेश और पियुष दिल्ली के रहने वाले हैं। पुलिस मामले में आरोपितों की भूमिका की जांच कर चुकी है और चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
--------
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें