स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ीपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी

1 से 14 सितंबर तक चलेगा कुष्ठ रोगी खोजी अभियान, घर पहुंचेंगी 1500 टीमें

1 से 14 सितंबर तक चलेगा कुष्ठ रोगी खोजी अभियान, घर पहुंचेंगी 1500 टीमें

कविता। फरीदाबाद
जिले में छिपे हुए कुष्ठ रोगियों की पहचान और उनका समय पर उपचार सुनिश्चित करने के लिए 1 सितंबर से 14 सितंबर 2026 तक कुष्ठ रोगी खोजी अभियान चलाया जाएगा। अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी एमओ और एसएमओ अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. हरजिंदर सिंह, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजेश श्योकंद और डॉ. एमपी सिंह ने की। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. हरजिंदर सिंह, डॉ. राजेश श्योकंद, डॉ. एमपी सिंह, डॉ. हरीश आर्य सहित विभिन्न संस्थानों से आए वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी और चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा डीआर-टीबी-एचआईवी कोऑर्डिनेटर सुभाष गहलोत, साधना कोऑर्डिनेटर वीरेंद्र, दिनेश, राजेश शर्मा, धर्मवीर शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

बैठक में डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. हरजिंदर सिंह ने अधिकारियों को कुष्ठ रोग के लक्षणों और अभियान की कार्ययोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति के शरीर पर ऐसा दाग-धब्बा है, जिसमें सुन्नपन महसूस होता है, तो वह कुष्ठ रोग का लक्षण हो सकता है। ऐसे मामलों में व्यक्ति को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करानी चाहिए।

1500 टीमें: डॉ. हरजिंदर सिंह ने बताया कि कुष्ठ रोगी खोजी अभियान के लिए जिले में 1500 टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें घर-घर जाकर लोगों की जांच करेंगी और संभावित कुष्ठ रोगियों की पहचान करेंगी। इन टीमों की निगरानी के लिए करीब 300 सुपरवाइजर नियुक्त किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में ऐसे कुष्ठ रोगियों की पहचान करना है, जो अभी तक स्वास्थ्य विभाग की नजर में नहीं आए हैं। संभावित मरीजों की जांच के बाद उन्हें आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

नि:शुल्क होता है इलाज: स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कुष्ठ रोग का पूर्ण इलाज संभव है। मरीजों का उपचार एमडीटी (मल्टी ड्रग थेरेपी) के माध्यम से किया जाता है और यह दवा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाती है। लोगों से अपील की गई कि शरीर पर सुन्नपन वाले दाग-धब्बे दिखाई देने पर बीमारी को छिपाने के बजाय तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें।

अभी 65 मरीज ले रहे हैं उपचार: डॉ. हरजिंदर सिंह के अनुसार, वर्तमान में जिले में 65 कुष्ठ रोगी उपचार ले रहे हैं। वर्ष 2025-26 के दौरान जिले में 64 नए कुष्ठ रोगियों की पुष्टि हुई थी, जबकि वर्ष 2026-27 में अब तक 21 नए मरीज सामने आ चुके हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें