स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
Amit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रत

श्रम एंव सेवायोजन द्वारा संयुक्त रुप से श्रमिक हित लाभ कार्यक्रम एवं रोजगार मेले का किया आयोजन

श्रम एंव सेवायोजन द्वारा संयुक्त रुप से श्रमिक हित लाभ कार्यक्रम एवं रोजगार मेले का किया आयोजन

आर.एस. राज (राजन राज)। ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद

श्रम एवं सेवायोजन कार्यालय द्वारा संयुक्त रूप से श्रमिक हित लाभ कार्यक्रम एवं रोजगार मेले का आयोजन एच0बी0क्लाईड ईडन गार्डन रामपुर रोड मुरादाबाद में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कुन्दरकी ठाकुर रामवीर सिंह रहे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। अपने सम्बोधन में कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित श्रमिको तथा युवाओं से कहा कि वे सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के प्रति जागरूक रहे तभी इस का लाभ स्वयं तथा समाज के सभी वर्गो तक पहुँचा पायेगें। श्रमिक राष्ट्र निर्माण की प्रथम कड़ी है और मजदूर के बिना किसी राष्ट्र की उन्नति, निर्माण सम्भव नही है।

उन्होंने यह भी बताया कि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों के हितार्थ अनेकों कल्याणकारी योजनायें संचालित की जा रही है। जिनमें श्रमिक आनलाइन माध्यम से अपना पंजीकरण कराकर योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है। सरकार श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा के प्रति प्रतिवद्ध है और हर समय उनके साथ खड़ी है। सरकार द्वारा विना किसी भेदभाव के सभी वर्ग के लोगों को उनकी प्रात्रता अनुसार हर सम्भव लाभ दिया जा रहा है किन्तु श्रमिकों को भी जागरूक रहना होगा।अटल आवासीय विद्यालय का उल्लेख करते हुऐ उन्होने निर्माण श्रमिकों से अनुरोध किया कि वह तहसील बिलारी पीपली गॉव स्थित इस विद्यालय का अवश्य भ्रमण करे।

अब सरकार ने निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए आधुनिक सुख सुविधा सम्पन्न गुणवत्तापूर्ण एवं डिजिटल माध्यम से शिक्षा की व्यवस्था की है। जिससे आगे चलकर इन विद्यालयों में पढकर निर्माण श्रमिकों के बच्चे उच्च पदों पर पहुँच सकेगें। इसके पूर्व उन्होने कार्यक्रम स्थल एच0बी0 क्लाईड बैकेट हॉल के प्रथम तल पर चल रहे रोजगार मेले का फीटा काटकर उद्घाटन किया तथा सभी कम्पनियों के स्टाल पर जाकर जानकारी प्राप्त की। रोजगार के इच्छुक आये हुऐ युवाओं को सम्बोधित करते हुऐ उन्होने कहा कि आपकी स्थिति कितनी भी खराब क्यों न हो अपनी दिशा को हमेशा सही रखे। कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं है जिस भी कम्पनी में चयन हो वहां ज्वाईन करें तथा कुछ दिन तक अवश्य कार्य करे।

इससे जहां हमारी कार्य कुशलता बढेगी वहां हमें उचित पारिश्रमिक भी मिलेगा। रोजगार मेले में 12 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया तथा साक्षात्कार के माध्यम से 80 युवाओं का चयन किया। इस अवसर पर सहायक श्रमायुक्त अजित कुमार कनौजिया तथा मण्डलीय सहायक निदेशक सेवायोजन रत्नेश चन्द्र ने भी विभिन्न योजनाओं तथा आयोजित कार्यक्रम के विषय में जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ठाकुर रामवीर सिंह ने कन्या विवाह सहायता योजना के 9 लाभार्थियों को 545000, मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के 45 लाभार्थियों को 1310000, मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना के 21 लाभार्थियों को 4725000 के हितलाभ स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किये।

अन्य लाभार्थियों में कुन्दरकी ब्लाक के 39 तथा मूण्डापांडे ब्लाक के 89 लाभार्थी सहित कुल 203 लाभार्थी उपस्थिति रहे। साथ ही रोजगार मेले में चयनित 5 अभ्यर्थियो परवेज आलम, रनवीर सिंह, जतिन सिंह ठाकुर, रोहित कुमार तथा दीपक को ऑफर लैटर दिये गये। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों सहित श्रम प्रवर्तन अधिकारी दुष्यन्त सिंह, के0पी0सिंह, सूरज तिवारी सहित श्रम एवं सेवायोजन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सैनी, बबलू जाटव, नीरज चंद्रा आदि उपस्थित रहें।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें