स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
प्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंख

कुर्सी का नशा या सत्ता का अहंकार? सीएमओ कार्यालय बना धमकी का अड्डा

योगी राज में अफसरशाही बेलगाम, खीरी सीएमओ ने संविदा कर्मियों को सरेआम धमकाया

कुर्सी का नशा या सत्ता का अहंकार? सीएमओ कार्यालय बना धमकी का अड्डा

लखीमपुर-खीरी।सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ जहां संविदा कर्मियों के हितों की बात कर रहे हैं, वहीं लखीमपुर-खीरी में उनके ही विभाग के सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता का अहंकारी चेहरा सामने आया है। ठऌट संविदा कर्मचारियों के शांतिपूर्ण धरने को कुचलने के लिए सीएमओ खुद धरना स्थल पर पहुंच गए और चुटकी बजाते हुए कर्मचारियों को खुलेआम धमकाने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया है।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता माइक से नहीं, बल्कि सीधे कर्मचारियों के बीच खड़े होकर हिटलरशाही अंदाज में कह रहे हैं- "आप लोग समझना नहीं चाह रहे, मजबूर कर रहे हैं कि कुछ एक्शन लिया जाए... पंद्रह मिनट के अंदर ये परिसर खाली हो जाना चाहिए, नहीं तो एक-एक के खिलाफ एक्शन होगा।"
बताया जा रहा है कि जिले के सैकड़ों ठऌट संविदा कर्मचारी नियमितीकरण और वेतन विसंगति सहित कई मांगों को लेकर कई दिनों से सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना दे रहे थे। कर्मचारी शांति से अपनी बात सरकार तक पहुंचाना चाहते थे, लेकिन सीएमओ ने बात सुनने के बजाय उन्हें ही बंधक जैसा व्यवहार करते हुए 15 मिनट का अल्टीमेटम दे दिया।


सीएमओ के इस रवैये से कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। धरने पर बैठी एक महिला कर्मचारी ने बताया कि "हम लोग दिन-रात स्वास्थ्य सेवाएं देते हैं, कोरोना में जान जोखिम में डाली, और आज अपने हक की बात कर रहे हैं तो सीएमओ साहब हमें धमका रहे हैं।"
वहीं इस पूरे मामले में स्वास्थ्य विभाग की किरकिरी हो रही है। सवाल उठ रहा है कि क्या एक जिले के स्वास्थ्य मुखिया को इस तरह अपने ही अधीनस्थ कर्मचारियों को धमकाना शोभा देता है? क्या शांतिपूर्ण धरना देना गुनाह है?
वीडियो वायरल होने के बाद शासन तक मामला पहुंचने की चर्चा है सूत्रों की मानें तो संविदा कर्मियों ने चेतावनी दी है कि अगर सीएमओ ने माफी नहीं मांगी और उनकी मांगों पर विचार नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें