स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
प्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंख

कांधला अस्पताल में शुरू हुई डायलिसिस सुविधा, पहली मरीज का सफल उपचार

कांधला अस्पताल में शुरू हुई डायलिसिस सुविधा, पहली मरीज का सफल उपचार

-अब मरीजों को डायलिसिस के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर, निशुल्क मिलेगी सुविधा

शामली। कांधला क्षेत्र के मरीजों के लिए शनिवार को बड़ी सुविधा शुरू हो गई। कांधला के सरकारी अस्पताल में डायलिसिस मशीन का शुभारंभ किया गया। मशीन शुरू होने के बाद गांव लाख निवासी 58 वर्षीय पुष्पा देवी का पहला डायलिसिस किया गया, जो सफल रहा। अस्पताल में यह सुविधा शुरू होने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे चिकित्सा प्रभारी डॉ. रजत चौहान, प्रदेश संरक्षक ईश्वर दयाल कंसल और केंद्रीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सचिन गोयल एडवोकेट ने फीता काटकर डायलिसिस सेवा का शुभारंभ किया। इसके बाद अस्पताल में पहली मरीज पुष्पा देवी का डायलिसिस किया गया। चिकित्सकों के अनुसार प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हुई। अस्पताल में डायलिसिस सुविधा शुरू होने से किडनी संबंधी बीमारी से पीड़ित मरीजों को अब उपचार के लिए दूसरे शहरों और दूर के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। चिकित्सा प्रभारी डॉ. रजत चौहान ने बताया कि अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इससे कांधला के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद मरीजों को भी लाभ मिलेगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें