स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहरामसोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर धौंस जमाने वाला युवक गिरफ्तारसरदार पटेल न होते तो न होता एकजुट और अखण्ड भारत-जगदीश सिंहसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहरामसोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर धौंस जमाने वाला युवक गिरफ्तारसरदार पटेल न होते तो न होता एकजुट और अखण्ड भारत-जगदीश सिंह

केएसीसी ने जीता चतुर्थ अधीर दुबे मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का ​खिताब

केएसीसी ने जीता चतुर्थ अधीर दुबे मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का ​खिताब
  • फाइनल में फायरबॉल्स मास्टर्स को छह विकेट से दी शिकस्त
 
लखनऊ, पायनियर खेल संवाददाता। एसपी यादव (4 विकेट) की शानदार गेंदबाजी और जीशान अजहर (39) की आक्रामक पारी की बदौलत खानदान-ए-अवध क्लब (केएसीसी) ने चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में फायरबॉल्स मास्टर्स को छह विकेट से हराकर खिताब जीत लिया।
एनईआर स्टेडियम पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी केएसीसी ने फायरबॉल्स मास्टर्स को 17.4 ओवर में 102 रन पर रोक दिया। फायरबॉल्स अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी और टीम पांच विकेट पर 13 रन गंवाकर मुश्किल में फंस गयी थी।
फिर मदन ने 37 व अजय लाल ने 29 रन बनाकर दहाई का आंकड़ा पार किया लेकिन टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी। केएसीसी से मैन ऑफ द मैच एसपी यादव ने 4 ओवर में 29 रन देकर चार विकेट  झटके और विपक्षी बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी। तेज नारायण को तीन, संदीप को दो व गुलरेज रिजवी को एक विकेट की सफलता मिली।

जवाब में केएसीसी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 12.2 ओवर में 4 विकेट पर 110 रन बनाकर जीत के लिए जरुरी रन बना लिए। जीत में जीशान अजहर ने 21 गेंदों पर 2 चौके व 3 छक्के से सर्वाधिक 39 रन बनाए। वहीं गुलरेज रिजवी ने नाबाद 23 रन जोड़े जबकि कैद जौहर व मिर्जा अली ने 16-16 रन का योगदान किया। फायरबॉल्स मास्टर्स की ओर से विनोद सिंह को दो जबकि सवेंद्र व सौरभ को एक-एक विकेट की सफलता मिली।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि राजू गांधी (पूर्व सभासद) ने पुरस्कार वितरित करते हुए विजेता व उपविजेता टीमों का उत्साहवर्द्धन किया।  इस अवसर पर सीवीसीएल चेयरमैन पीएस जग्गी, अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे, संरक्षक विशाल सिन्हा व सचिव नवीन सेठ भी मौजूद रहे।
विशेष पुरस्कारों में सीवीसीएल का दबदबा रहा जहां शशि प्रकाश मीना मैन ऑफ द सीरीज, विकास अरोरा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, राकेश जोशी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुने गए। वहीं टीसीसी के मयंक को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक का पुरस्कार मिला।
टूर्नामेंट में सीवीसीएल की टीम तीसरे स्थान पर रही जिसने क्रिकेट बड्डीज को नौ विकेट से मात दी। क्रिकेट बड्डीज पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 165 रन ही बना सका। जवाब में सीवीसीएल ने 16.4 ओवर में एक विकेट पर 167 रन बनाकर मैच जीत लिया। जीत में मैन ऑफ द मैच देवेश कुलश्रेष्ठ (नाबाद 82) व विकास अरोरा (51) ने अर्धशतकीय पारियां खेली।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें