स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साह545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साह

आईपीएल की आसान पिचों पर जोफ्रा आर्चर का तंज, बोले- इंग्लैंड में आकर सब कुछ सामान्य हो गया

आईपीएल की आसान पिचों पर जोफ्रा आर्चर का तंज, बोले- इंग्लैंड में आकर सब कुछ सामान्य हो गया

नॉटिंघम। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का मानना है कि भारत में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की सपाट पिचों और छोटी बाउंड्री पर गेंदबाजी करने के बाद इंग्लैंड की परिस्थितियों में वापसी करना उनके लिए सामान्य जैसा अनुभव है।भारत के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में आर्चर ने 29 रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि जोश टंग ने 38 रन देकर चार विकेट हासिल किए। दोनों तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत 202 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम महज 76 रन पर सिमट गई।

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आर्चर ने कहा, मुझे लगता है कि यहां सब कुछ सामान्य हो गया है। यहां आप अच्छी लेंथ पर सीधी गेंद फेंकने की कोशिश करते हैं, जबकि आईपीएल में विकेट काफी आसान होते हैं और बाउंड्री छोटी होने के कारण बहुत सावधानी से गेंदबाजी करनी पड़ती है।

उन्होंने कहा कि आईपीएल में कई बार 200 रन का स्कोर भी सुरक्षित नहीं माना जाता, लेकिन इंग्लैंड की परिस्थितियों में इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होता। आर्चर ने अपनी टीम के गेंदबाजों की सराहना करते हुए कहा, मुझे खुशी है कि सभी ने अच्छा योगदान दिया। हमारे हर गेंदबाज ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ने कहा कि मैनचेस्टर में भी टीम ने अच्छी गेंदबाजी की थी, लेकिन उस मैच में विकेट नहीं मिल पाए थे। उन्होंने कहा, हमें खुशी है कि इस मुकाबले में हमारी मेहनत का परिणाम विकेटों के रूप में मिला।

युवा भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के साथ अपनी टक्कर पर आर्चर ने कहा कि मुकाबला फिलहाल बराबरी पर है। पिछले मैच में सूर्यवंशी ने आर्चर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा था, लेकिन इस बार आर्चर ने उन्हें बाउंसर पर आउट कर हिसाब बराबर कर दिया।आर्चर ने मुस्कुराते हुए कहा, अभी मुकाबला बराबरी पर है। दो मैच बाकी हैं और नतीजा कुछ भी हो सकता है। जो बेहतर प्रदर्शन करेगा, वही जीतेगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें