स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
उड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहरामसोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर धौंस जमाने वाला युवक गिरफ्तारसरदार पटेल न होते तो न होता एकजुट और अखण्ड भारत-जगदीश सिंह2.37 करोड़ के साइबर धोखाधड़ी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तारउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहरामसोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर धौंस जमाने वाला युवक गिरफ्तारसरदार पटेल न होते तो न होता एकजुट और अखण्ड भारत-जगदीश सिंह2.37 करोड़ के साइबर धोखाधड़ी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

जनसुनवाई में प्रताप की सुनी फरियाद, कुछ ही घंटे में लौटी सुनने की खुशी

जनसुनवाई में प्रताप की सुनी फरियाद, कुछ ही घंटे में लौटी सुनने की खुशी

  • राहत से भावुक बुजुर्ग ने वीडियो संदेश के जरिए मुख्यमंत्री का जताया आभार 

पायनियर संवाददाता। उरई (जालौन)

जिलाधिकारी समीर की जनसुनवाई में दर्ज हुई एक बुजुर्ग की परेशानी अगले ही दिन समाधान में बदल गई। कुठौंद निवासी 75 वर्षीय प्रताप शुक्ला ने मंगलवार को जनसुनवाई में सुनने में परेशानी की समस्या जिलाधिकारी के सामने रखी थी। उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आवश्यक परीक्षण कराकर कान की मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग ने तत्परता दिखाते हुए बुधवार को ही प्रताप शुक्ला का परीक्षण कराया और उन्हें आवश्यकतानुसार कान की मशीन उपलब्ध करा दी।

समयबद्ध कार्रवाई से राहत मिलने के बाद प्रताप शुक्ला ने स्वयं वीडियो बनाकर अपनी खुशी व्यक्त की और मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनकी समस्या को जनसुनवाई में गंभीरता से सुना गया और बिना किसी देरी के उसका समाधान कराया गया। उनके लिए यह सहायता केवल एक मशीन मिलने तक सीमित नहीं रही, बल्कि सुनने की क्षमता में सुधार के साथ रोजमर्रा के जीवन में नई सुविधा और आत्मविश्वास का माध्यम बनी। प्रताप शुक्ला को उसी दिन मिली सहायता ने जनसुनवाई की उस भावना को भी रेखांकित किया, जिसमें किसी समस्या का समाधान केवल दर्ज करना नहीं, बल्कि जरूरतमंद व्यक्ति को वास्तविक राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें