स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ीपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी

जमीन की नाप-जोख के बदले मांगी रिश्वत, 30 हजार लेते विजिलेंस ने पटवारी पकड़ा

जमीन की नाप-जोख के बदले मांगी रिश्वत, 30 हजार लेते विजिलेंस ने पटवारी पकड़ा

  • धारी तहसील में तैनात पटवारी निर्मल बोरा ट्रैप कार्रवाई में गिरफ्तार, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मुकदमा

पायनियर समाचार सेवा। हल्द्वानी। नैनीताल जिले की धारी तहसील में तैनात एक पटवारी को सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने कथित तौर पर 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पटवारी ने भूमि की नाप-जोख कराने के एवज में शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद सत्यापन कर विजिलेंस टीम ने ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार धारी तहसील में तैनात पटवारी निर्मल बोरा पुत्र शेर सिंह बोरा, निवासी उनकौट, धारी, नैनीताल, वर्तमान में हल्द्वानी के बिठोरिया नंबर-1 क्षेत्र में रह रहा था। शिकायतकर्ता की मजीदा गांव, तहसील धारी स्थित भूमि की नाप-जोख के एवज में कथित रूप से रकम मांगी गई थी। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने की शिकायत सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर 1064 पर दर्ज कराई। शिकायत के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर नैनीताल/हल्द्वानी के निर्देशन में ट्रैप टीम गठित की गई। विजिलेंस टीम ने 26 सितंबर 2026 को कार्रवाई करते हुए पटवारी को शिकायतकर्ता से 30 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें