स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ीपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी

कमजोर मानसून से पेट्रोल, डीजल की बिक्री में उछाल, एलपीजी की जगह पीएनजी की मांग बढ़ी

कमजोर मानसून से पेट्रोल, डीजल की बिक्री में उछाल, एलपीजी की जगह पीएनजी की मांग बढ़ी

नयी दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की तीन पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की पेट्रोल और डीजल की बिक्री में जुलाई के दौरान जोरदार उछाल आया। उद्योग के प्रारंभिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली। कमजोर मानसून के कारण किसानों और वाहन चालकों की ओर से ईधन की मांग बढ़ने से ऐसा हुआ। इंडियन आॅयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) की पेट्रोल बिक्री जुलाई में 9.7 प्रतिशत बढ़कर 34.5 लाख टन हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 31.4 लाख टन थी।

यह मात्रा जुलाई, 2024 में बेचे गए 29.9 लाख टन से 15.1 प्रतिशत अधिक और 2023 की समान अवधि में दर्ज स्तर से 36.1 प्रतिशत अधिक रही। हालांकि, जून की तुलना में पेट्रोल की बिक्री 34.8 लाख टन से 1.1 प्रतिशत घट गई।
भारत में आर्थिक गतिविधियों के एक प्रमुख संकेतक- डीजल की बिक्री जुलाई में सालाना आधार पर 10.7 प्रतिशत बढ़कर 71.2 लाख टन हो गई, जो एक साल पहले 64.3 लाख टन थी। डीजल भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला र्इंधन है, जो माल ढुलाई, कृषि मशीनरी और सिंचाई को ऊर्जा प्रदान करता है। सामान्य से कम मानसूनी बारिश ने मुख्य बुवाई के मौसम के दौरान सिंचाई की मांग को बढ़ा दिया।

विमान र्इंधन (एटीएफ) की बिक्री जुलाई के दौरान 2.9 प्रतिशत बढ़कर 6,59,900 टन हो गई। यह मात्रा जुलाई, 2024 के 6,41,300 टन की खपत से 2.3 प्रतिशत अधिक और जुलाई, 2023 के 5,66,600 टन से 16.5 प्रतिशत अधिक थी। तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) की बिक्री में गिरावट जारी रही, जो 17.4 प्रतिशत घटकर 23.7 लाख टन रह गई। उद्योग के अधिकारियों ने कहा कि इसका मुख्य कारण यह था कि पश्चिम एशिया संकट के बाद से कुछ मांग पाइप वाली प्राकृतिक गैस (पीएनजी) में स्थानांतरित हो गई है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें