स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
प्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंख

हिंडाल्को में खिलाड़ियों को खेल किट का किया गया वितरण

हिंडाल्को में खिलाड़ियों को खेल किट का किया गया वितरण

पायनियर। सोनभद्र

हिण्डाल्को मनोरंजनालय में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने तथा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खेल किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुल 158 खिलाड़ियों को खेल किट प्रदान की गई ,जिसमें टी-शर्ट , लोअर , मोजे एवं जूते शामिल थे। इस पहल की विशेषता यह रही कि खेल किट प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में जहां हिंडाल्को के स्थायी कर्मचारियों के बच्चे शामिल थे , वहीं बड़ी संख्या में संविदा कर्मचारियों के बच्चों को भी इसका लाभ मिला। 

यह पहल सभी बच्चों को खेल के क्षेत्र में समान अवसर उपलब्ध कराने और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में क्लस्टर एचआर हेड जसबीर सिंह ,एचआर हेड अजय कुमार सिन्हा समेत एचआरबीपी टीम के सदस्य, मनोरंजनालय की टीम, यूनियन पदाधिकारी एवं खेल प्रशिक्षक उपस्थित रहे।खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए अजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सभी खिलाड़ी पूरी लगन , मेहनत और समर्पण के साथ अभ्यास करें तथा खेल के माध्यम से हिंडाल्को का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करें। 

उन्होंने कहा कि आज के दौर में केवल पढ़ाई ही नहीं,बल्कि खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भी सफलता और सम्मान प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने खिलाड़ियों को संस्थान की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।जसबीर सिंह ने खिलाड़ियों को जीवन की चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करने तथा निरंतर आगे बढ़ते रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन खिलाड़ियों के बीच फल एवं मिठाइयों के वितरण के साथ हुआ।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें