स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहरामसोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर धौंस जमाने वाला युवक गिरफ्तारसरदार पटेल न होते तो न होता एकजुट और अखण्ड भारत-जगदीश सिंहसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहरामसोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर धौंस जमाने वाला युवक गिरफ्तारसरदार पटेल न होते तो न होता एकजुट और अखण्ड भारत-जगदीश सिंह

दिल्ली हादसे वाले पीजी का गुरुग्राम निवासी मालिक गिरफ्तार

दिल्ली हादसे वाले पीजी का गुरुग्राम निवासी मालिक गिरफ्तार

दिल्ली में गिरी इमारत में बचाव का काम करते लोग व बिल्डिंग का मालिक हरिराम बंसल।

गुरुग्राम। दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार को गिरी 40 साल पुरानी इमारत के मालिक हरि राम बंसल गुरुग्राम के सेक्टर-23 के रहने वाले हैं। सोमवार को उन्होंने गिरफ्तार कर लिया गया। पीजी हादसे में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है और 12 लोगों को बचाया गया है। पांच गंभीर घायलों को एम्स में भर्ती कराया गया है। इस मामले में सोमवार को दिल्ली पुलिस ने हरि राम बंसल को राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली के साउथ कैंपस थाने में केस दर्ज कर उनका लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था।
जानकारी के अनुसार हरि राम बंसल के दो बेटे हैं। एक बेटा पायलट है और दूसरा बेटा संजय उर्फ आनंद बंसल सेक्टर-23 मार्केट में हरि पेंट्स नाम से दुकान चलाता है। जब टीम सेक्टर-23 स्थित उनके घर पहुंची तो घर पर ताला लगा मिला। बेल बजाने पर भी कोई बाहर नहीं आया। पीछे का गेट भी बंद था, अंदर फॉच्र्यूनर खड़ी दिखी। पड़ोसियों से बात करने पर कोई ज्यादा जानकारी देने को तैयार नहीं हुआ। स्कूटी से वहां पहुंचे गौरव नाम के युवक ने कहा, फैमिली अच्छी थी, मार्केट में दुकान भी है, इससे ज्यादा नहीं जानता। बाद में आनंद बंसल की पेंट की दुकान पर पहुंचने पर वह भी बंद मिली। दुकान के बाहर मिले पेंटर विनोद कुमार ने बताया मैं इनकी दुकान से सामान ले जाता हूं, आज दुकान बंद मिली तब पता चला दिल्ली में हादसा हुआ है। मालिक का व्यवहार अच्छा है। पड़ोसी एसके शर्मा ने बताया, हमारा रिश्ता इतना ही है कि कभी-कभी दुकान से सामान खरीदते हैं। स्वभाव अच्छा है, कई साल से यहां रह रहे हैं। यहां उनकी 4-5 प्रॉपर्टीज हैं, सत्य निकेतन वाली प्रॉपर्टी के बारे में जानकारी नहीं है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें