स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ीपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी

अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच में हुई प्रगति सार्वजनिक करे सरकार : भूपेंद्र सिंह भोज

अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच में हुई प्रगति सार्वजनिक करे सरकार : भूपेंद्र सिंह भोज

पायनियर समाचार सेवा। अल्मोड़ा। उत्तराखंड के बहुचर्चित एवं अत्यंत संवेदनशील अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस लगातार न्याय की मांग उठाती रही है। जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाना केवल एक परिवार का मुद्दा नहीं, बल्कि उत्तराखंड की बेटी के सम्मान, सुरक्षा और न्याय का सवाल है। कांग्रेस प्रारंभ से ही इस मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों को कठोर सजा दिलाने की मांग करती रही है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से सीबीआई जांच चल रही है, लेकिन आज तक जांच में हुई प्रगति और सामने आए महत्वपूर्ण तथ्यों को सार्वजनिक नहीं किया गया है। इससे अंकिता के परिवार और प्रदेश की जनता के मन में अनेक सवाल खड़े हो रहे हैं। सरकार और जांच एजेंसी को इन सवालों का स्पष्ट जवाब देना चाहिए।
भोज ने कहा कि अंकिता भंडारी के माता-पिता लगातार अपनी बेटी के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। ऐसे में उनकी मांगों और आशंकाओं को गंभीरता से लेते हुए जांच को शीघ्रता से आगे बढ़ाया जाना चाहिए। कांग्रेस पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और न्याय मिलने तक इस लड़ाई को जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के सवाल को प्रमुखता से उठाया है और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया है। कांग्रेस का स्पष्ट मत है कि मामले में किसी भी प्रभावशाली व्यक्ति को संरक्षण नहीं मिलना चाहिए और कानून सभी के लिए समान रूप से लागू होना चाहिए।

कांग्रेस की प्रमुख मांगें

  • अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की वर्तमान स्थिति एवं अब तक हुई प्रगति को सार्वजनिक किया जाए।
  • जांच में सामने आए महत्वपूर्ण तथ्यों एवं निष्कर्षों को जनता के समक्ष रखा जाए।
  • मामले में शामिल प्रत्येक आरोपी तथा किसी भी अन्य व्यक्ति की भूमिका की निष्पक्ष एवं गहन जांच की जाए।
  • अंकिता भंडारी के परिवार को पूर्ण न्याय सुनिश्चित किया जाए तथा सभी दोषियों को कठोर से कठोर दंड दिलाया जाए।
  • जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि कांग्रेस इस गंभीर विषय पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी। अंकिता भंडारी के परिवार को न्याय मिलने तक कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें