स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
Amit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रत

मड़ियांव थाने में छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

मड़ियांव थाने में छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मड़ियांव थाने में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की अनूठी मिसाल देखने को मिली। गुरुवार को बाल निकुंज स्कूल और सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राएं थाने पहुंचीं और पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को मिठाई खिलाई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने भी बच्चों को चॉकलेट और पैसे देकर उनका उत्साह बढ़ाया। सरस्वती विद्या मंदिर की अध्यापिका प्रिया मिश्रा ने बताया कि अलीगंज स्थित स्कूल की छात्राओं को लेकर वह थाने पहुंची थीं।

इस पहल का उद्देश्य बच्चों में भाई-बहन के रिश्ते की भावना को मजबूत करने के साथ ही पुलिसकर्मियों के साथ आत्मीय संबंध स्थापित करना है। छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर उन्हें अपना भाई माना और सुरक्षा की भावना को मजबूत किया। इस दौरान मड़ियांव थाना प्रभारी शिवानंद मिश्रा, सभी चौकी प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से राखी बंधवाकर उनकी सुरक्षा का संकल्प दोहराया और बच्चों को हर परिस्थिति में पुलिस की मदद मिलने का भरोसा दिलाया।

थाना प्रभारी शिवानंद मिश्रा ने बताया कि हर वर्ष रक्षाबंधन से एक दिन पहले स्कूली बच्चे थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों को राखी बांधते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से पुलिस और बच्चों के बीच विश्वास का रिश्ता मजबूत होता है। साथ ही बच्चों में पुलिस के प्रति भरोसा और समाज में सुरक्षा की भावना भी बढ़ती है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें