स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ीपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 397 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, नवदंपतियों को उपहार व पौधे भेंट

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 397 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, नवदंपतियों को उपहार व पौधे भेंट

पायनियर संवाददाता
पीलीभीत।

समाज कल्याण विभाग की ओर से दूसरे दिन गुरुवार को नवीन मंडी समिति परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भव्य समारोह आयोजित किया गया। सदर विधानसभा पीलीभीत में पंजीकृत 447 जोड़ों के सापेक्ष 397 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया, जिनमें 220 हिंदू और 177 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे।

समारोह में मुख्य अतिथि गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि एवं ब्लॉक प्रमुख ललौरीखेड़ा अजय सिंह गंगवार, ब्लॉक प्रमुख अमरिया श्याम सिंह उर्फ निशान सिंह, जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्र सहित अन्य अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को उपहार सामग्री और एक-एक पौधा भेंट कर सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया।

जिलाधिकारी ने नवदंपतियों से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि योजना के तहत बिना ब्याज के पांच लाख रुपये तक का ऋण लेकर स्वरोजगार शुरू किया जा सकता है। उन्होंने सभी नवविवाहितों को सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण कराने की भी सलाह दी, ताकि जिले में स्थापित हो रही नई औद्योगिक इकाइयों में रोजगार के अवसर मिल सकें।

मुख्य अतिथि अजय सिंह गंगवार ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी वर्गों तक पहुंच रहा है। उन्होंने नवदंपतियों से अपनी मां के नाम पर दिए गए पौधे का रोपण कर उसकी देखभाल करने का भी आह्वान किया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें