स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
Amit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रत

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने प्रभारी मंत्री/उर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का किया स्वागत

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने प्रभारी मंत्री/उर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का किया स्वागत

जौनपुर। पूर्व गृहराज्य मंत्री एवं जौनपुर लोकसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने मंगलवार को जनपद के प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ए.के. शर्मा का शिवाजी महाराज की प्रतिमा एवं अंगवस्त्र पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। स्वागत के दौरान दोनों नेताओं के बीच जनपद जौनपुर के समग्र विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में जिले की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने, सड़क, पेयजल, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा रोजगार सृजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही जनहित की योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारने और विकास कार्यों में गति लाने पर भी जोर दिया गया।

कृपाशंकर सिंह ने प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा को जौनपुर की प्रमुख विकास आवश्यकताओं से अवगत कराते हुए जनपद की जनता की अपेक्षाओं और स्थानीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ए.के. शर्मा ने जनपद के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जौनपुर के विकास के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है और विकास परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े सभी महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक पहल की जाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें