स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ीपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी

एसपी के औचक निरीक्षण से थाने में व्यवस्थाओं का लिया जायजा, रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश

एसपी के औचक निरीक्षण से थाने में व्यवस्थाओं का लिया जायजा, रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश

फतेहपुर बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने मंगलवार को थाना फतेहपुर का औचक निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, हवालात, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क और कंप्यूटर कक्ष का जायजा लिया।

एसपी ने अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर और आईजीआरएस से संबंधित अभिलेखों की समीक्षा करते हुए उन्हें अद्यतन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि थाने में अभिलेखों का रखरखाव व्यवस्थित ढंग से किया जाए, ताकि शिकायतों और मामलों के निस्तारण में अनावश्यक देरी न हो।

निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली पर भी जोर दिया गया। एसपी ने महिला शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए रात्रि गश्त प्रभावी ढंग से करने को कहा।

एसपी ने पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की शिकायतों के प्रति संवेदनशील रहते हुए जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश दिए।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें