स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
प्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंख

एसजीपीजीआई के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग को राष्ट्रीय स्तर पर मिले कई सम्मान

एसजीपीजीआई के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग को राष्ट्रीय स्तर पर मिले कई सम्मान

पायनियर समाचार सेवा 

लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ के पीडियाट्रिक सर्जिकल सुपर स्पेशियलिटीज विभाग ने बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। विभाग के फैकल्टी सदस्यों एवं रेजिडेंट डॉक्टरों को पीडियाट्रिक सर्जरी के क्षेत्र में नेतृत्व, शोध, क्लिनिकल इनोवेशन एवं अकादमिक उत्कृष्टता के लिए कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। सम्मेलन की प्रमुख उपलब्धियों में विभागाध्यक्ष प्रो. बसंत कुमार को से सम्मानित किया जाना शामिल रहा। यह सम्मान उन्हें पीडियाट्रिक सर्जरी के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान तथा सर्जिकल केयर, शिक्षण, शोध एवं अकादमिक नेतृत्व के लिए प्रदान किया गया।

विभाग के प्रो. अंकुर मंडेलिया ने सम्मेलन के वैज्ञानिक सत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने दो शोधपत्रों के लिए दो प्रथम पुरस्कार प्राप्त किए। उनके शोध बच्चों में एक्स्ट्राहेपेटिक पोर्टल वेनस ऑब्स्ट्रक्शन के लिए की जाने वाली पोर्टो-सिस्टमिक शंट सर्जरी के बाद किडनी पर पड़ने वाले प्रभाव तथा बच्चों में इंट्राऑपरेटिव एंटेरोस्कोपी की उपयोगिता एवं सुरक्षा पर केंद्रित थे। रेजिडेंट्स की उपलब्धियों में सबसे प्रमुख सम्मान डॉ. लेफ्टिनेंट कर्नल राहुल गोयल को मिला, जिन्हें प्रतिष्ठित युसी चक्रवर्ती गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। 

विभाग की रेजिडेंट डॉ. शुचि वार्ष्णेय को बच्चों में एक्स्ट्रागोनाडल जर्म सेल ट्यूमर के 14 वर्षों के अनुभव पर आधारित अध्ययन के लिए प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। संस्थान के निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर आरके धीमन ने सभी पुरस्कार विजेताओं, शोधकर्ताओं एवं रेजिडेंट डॉक्टरों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी और इसे विभाग के टीम वर्क, निरंतर हो रहे शोध तथा बेहतर रोगी देखभाल के प्रति विभाग की प्रतिबद्धता का परिणाम बताया। संस्थान का पीडियाट्रिक सर्जिकल सुपर स्पेशियलिटीज विभाग बच्चों में सर्जरी की आवश्यकता वाली जटिल बीमारियों के बेहतर उपचार के लिए अत्याधुनिक क्लिनिकल कार्य के साथ-साथ शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। 

विभाग का निरंतर प्रयास है कि शोध से प्राप्त नई जानकारियों और आधुनिक सर्जिकल तकनीकों को सीधे रोगी देखभाल से जोड़कर बच्चों को अधिक सुरक्षित, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण सर्जिकल उपचार उपलब्ध कराया जा सके। आईएपीएससीओएन-2026 में मिली यह राष्ट्रीय पहचान पीडियाट्रिक सर्जिकल रिसर्च, शिक्षा, नवाचार और विशिष्ट चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में एसजीपीजीआई लखनऊ के निरंतर योगदान को दर्शाती है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें