स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
प्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंख

एनटीपीसी विंध्याचल को मिला प्लेटिनम अवार्ड

एनटीपीसी विंध्याचल को मिला प्लेटिनम अवार्ड

पायनियर संवाददाता। सोनभद्र

एनटीपीसी विंध्याचल ने सुरक्षा उत्कृष्टता के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए लगातार तीसरे वर्ष प्रतिष्ठित विश्व सुरक्षा संगठन इंडिया के व्यावसायिक स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं पर्यावरण अवार्ड 2026 की प्लेटिनम सम्मान प्राप्त किया है।यह प्रतिष्ठित पुरस्कार 13 अक्टूबर 2026 को मुंबई में आयोजित पुरस्कार समारोह में प्रदान किया गया।एनटीपीसी विंध्याचल की ओर से वी. एच. राव मड्डीपटला, अपर महाप्रबंधक ने यह सम्मान ग्रहण किया।देश के सबसे बड़े ताप विद्युत संयंत्र में 850 से अधिक कर्मचारियों एवं 6,700 संविदा श्रमिकों के लिए सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयासों और उत्कृष्ट सुरक्षा प्रबंधन का यह महत्वपूर्ण प्रमाण है।इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर टीम विंध्याचल को बधाई देते हुए किशोर कुमार होता ने इस सफलता का श्रेय कर्मचारियों के सामूहिक समर्पण, कार्यबल के निरंतर प्रशिक्षण एवं विभिन्न विभागों द्वारा अपनाए जा रहे सक्रिय सुरक्षा उपायों को दिया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सुरक्षा सभी की साझा जिम्मेदारी है और यह संयंत्र की कार्यसंस्कृति का अभिन्न अंग है। लगातार तीसरे वर्ष इस प्रतिष्ठित सम्मान की प्राप्ति सुरक्षा के क्षेत्र में एनटीपीसी विंध्याचल के नेतृत्व, सुदृढ़ सुरक्षा संस्कृति तथा सुरक्षित, स्वस्थ एवं सतत कार्यस्थल के निर्माण के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता को पुनः प्रमाणित करती है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें